गाने की तेज आवाज से सो नहीं पा रहा था नवजात, शांत कराने पहुंचे पिता का काट दिया गला

BHOPAL, MP

भोपाल में डीजे बंद कराने गए शख्स की हत्या कर दी. डीजे की आवाज से बच्चा सो नहीं पा रहा था.

राजधानी भोपाल के आयोध्या नगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में एक शख्स की गला रेत कर हत्या कर दी गई. रविवार देर रात शराब पार्टी कर रहे तीन बदमाश तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर व गाली-गलौज करते हुए शोर-शराबा कर रहे थे. नवजात बच्चे की नींद में खलल देख पिता अपने भाई-बहन के साथ उन्हें रोकने पहुंचे, तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. युवक के गले में चाकू लगने के कारण एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

देर रात तक शराब पार्टी कर रहे थे बदमाश

भोपाल के अतिरिक्त उपायुक्त जोन-2 महावीर सिंह मुजाल्दे ने बताया कि "अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले मनोज चौरे जो कि 84 एकड़ बस्ती में रहता था. उसके घर के सामने एक झुग्गी है, जो खाली है. उसमें कोई रहता नहीं है. रविवार की रात प्रहलाद कुशवाह, राजू व प्रदीप नाम के युवक झोपड़ी में आकर बैठ गए और शराब पीना शुरू कर दी. उनकी पार्टी देर रात तक चलती रही. युवकों को जब नशा हो गया, तो झुग्गी के भीतर ही हंगामा करने लगे. इस दौरान तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहे थे.

डीजे की आवाज से सो नहीं पा रहा था बच्चा

इतना ही नहीं जोर-जोर से गाली-गलौज कर रहे थे. उन्हें शोर करते जब रात के डेढ़ बजे गए. इनके शोर के चलते मनोज चौरे का चार दिन का बच्चा सो नहीं पा रहा था, वह बार-बार नींद से जाग जाता था. जिसे देखते हुए मनोज अपने भाई और बहन के साथ वहां पर पहुंचा. उसने शोर करने से मना किया. इसी बात को लेकर उनके बीच जमकर झगड़ा हो गया. झगड़े के बीच ही राजू और प्रदीप ने मनोज के हाथ पकड़ लिए. प्रहलाद ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया. गले में सामने की ओर चाकू लगने के कारण मनोज के गले से खून की धार बह गई.

मनोज को लहुलूहान करने के बाद तीनों युवक वहां से भाग निकले. परिजन उसे लेकर जेपी अस्पताल पहुंचे. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Dec 2024 By दैनिक जागरण

गाने की तेज आवाज से सो नहीं पा रहा था नवजात, शांत कराने पहुंचे पिता का काट दिया गला

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल के आयोध्या नगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में एक शख्स की गला रेत कर हत्या कर दी गई. रविवार देर रात शराब पार्टी कर रहे तीन बदमाश तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर व गाली-गलौज करते हुए शोर-शराबा कर रहे थे. नवजात बच्चे की नींद में खलल देख पिता अपने भाई-बहन के साथ उन्हें रोकने पहुंचे, तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. युवक के गले में चाकू लगने के कारण एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

देर रात तक शराब पार्टी कर रहे थे बदमाश

भोपाल के अतिरिक्त उपायुक्त जोन-2 महावीर सिंह मुजाल्दे ने बताया कि "अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले मनोज चौरे जो कि 84 एकड़ बस्ती में रहता था. उसके घर के सामने एक झुग्गी है, जो खाली है. उसमें कोई रहता नहीं है. रविवार की रात प्रहलाद कुशवाह, राजू व प्रदीप नाम के युवक झोपड़ी में आकर बैठ गए और शराब पीना शुरू कर दी. उनकी पार्टी देर रात तक चलती रही. युवकों को जब नशा हो गया, तो झुग्गी के भीतर ही हंगामा करने लगे. इस दौरान तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहे थे.

डीजे की आवाज से सो नहीं पा रहा था बच्चा

इतना ही नहीं जोर-जोर से गाली-गलौज कर रहे थे. उन्हें शोर करते जब रात के डेढ़ बजे गए. इनके शोर के चलते मनोज चौरे का चार दिन का बच्चा सो नहीं पा रहा था, वह बार-बार नींद से जाग जाता था. जिसे देखते हुए मनोज अपने भाई और बहन के साथ वहां पर पहुंचा. उसने शोर करने से मना किया. इसी बात को लेकर उनके बीच जमकर झगड़ा हो गया. झगड़े के बीच ही राजू और प्रदीप ने मनोज के हाथ पकड़ लिए. प्रहलाद ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया. गले में सामने की ओर चाकू लगने के कारण मनोज के गले से खून की धार बह गई.

मनोज को लहुलूहान करने के बाद तीनों युवक वहां से भाग निकले. परिजन उसे लेकर जेपी अस्पताल पहुंचे. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-newborn-was-unable-to-sleep-due-to-the-loud/article-5083

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.