“हत्यारे की हमदर्दी का नाटक? राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार में मौजूद था आरोपी राज कुशवाहा”

INDORE, MP

शिलांग हनीमून हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी राज कुशवाहा को लेकर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है।

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद, जब उनका अंतिम संस्कार इंदौर में किया जा रहा था, उसी वक्त हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा राज कुशवाहा वहां मौजूद था — वो भी मृतक के ससुर, यानी सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह को सहारा देता हुआ।

 वीडियो में दिखा ‘सहारा देने वाला कातिल’
जिस इंसान पर राजा की हत्या की सुपारी लेने का आरोप है, वही उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर ससुराल पक्ष के सबसे करीब दिखाई देता है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो में राज कुशवाहा सोनम के पिता को कंधा देते और उन्हें संभालते दिख रहा है। स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह ने भी इस वीडियो की पुष्टि की है।

 सोनम के परिवार को नहीं था शक
बताया जा रहा है कि राज कुशवाहा पहले से ही सोनम के परिवार से जुड़ा हुआ था। उसके परिवार के अनुसार, उन्हें कभी यह अहसास नहीं हुआ कि राज, सोनम के इतने करीब है या वह किसी षड्यंत्र में शामिल हो सकता है।

 चार आरोपी गिरफ्त में, पूछताछ को शिलांग ले जाएगी पुलिस
इस मामले में इंदौर निवासी राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश ठाकुर और बीना निवासी आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोनम रघुवंशी पर आरोप है कि उसने ही इन चारों को पति राजा रघुवंशी की हत्या की सुपारी दी थी। सोमवार को सभी आरोपियों को इंदौर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग पुलिस को सौंप दिया गया। बीना से गिरफ्तार आनंद को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अब सभी आरोपियों को शिलांग ले जाकर गहन पूछताछ की जाएगी ताकि हत्या की साजिश की तह तक पहुंचा जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By दैनिक जागरण

“हत्यारे की हमदर्दी का नाटक? राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार में मौजूद था आरोपी राज कुशवाहा”

INDORE, MP

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद, जब उनका अंतिम संस्कार इंदौर में किया जा रहा था, उसी वक्त हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा राज कुशवाहा वहां मौजूद था — वो भी मृतक के ससुर, यानी सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह को सहारा देता हुआ।

 वीडियो में दिखा ‘सहारा देने वाला कातिल’
जिस इंसान पर राजा की हत्या की सुपारी लेने का आरोप है, वही उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर ससुराल पक्ष के सबसे करीब दिखाई देता है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो में राज कुशवाहा सोनम के पिता को कंधा देते और उन्हें संभालते दिख रहा है। स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह ने भी इस वीडियो की पुष्टि की है।

 सोनम के परिवार को नहीं था शक
बताया जा रहा है कि राज कुशवाहा पहले से ही सोनम के परिवार से जुड़ा हुआ था। उसके परिवार के अनुसार, उन्हें कभी यह अहसास नहीं हुआ कि राज, सोनम के इतने करीब है या वह किसी षड्यंत्र में शामिल हो सकता है।

 चार आरोपी गिरफ्त में, पूछताछ को शिलांग ले जाएगी पुलिस
इस मामले में इंदौर निवासी राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश ठाकुर और बीना निवासी आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोनम रघुवंशी पर आरोप है कि उसने ही इन चारों को पति राजा रघुवंशी की हत्या की सुपारी दी थी। सोमवार को सभी आरोपियों को इंदौर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग पुलिस को सौंप दिया गया। बीना से गिरफ्तार आनंद को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अब सभी आरोपियों को शिलांग ले जाकर गहन पूछताछ की जाएगी ताकि हत्या की साजिश की तह तक पहुंचा जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-one-who-was-giving-the-life-of-the-king/article-23774

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.