इकलौती बेटी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में 8 साल बाद हुई थी बेटी

BHOPAL, MP

भोपाल के अवधपुरी इलाके में एक निजी कॉलेज के प्रोफेसर की इकलौती बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता के पास आईफोन और लैपटॉप थे, जिसमें पैटर्न लॉक है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। माता-पिता रिश्तेदार को देखने गए थे, तब यह घटना हुई।

एमपी की राजधानी में शादी के 7 से 8 वर्ष बाद एक परिवार को बेटी नसीब हुई थी। वह एकलौती संतान थी। 12वीं कक्षा में पहुंचकर उसकी जान चली गई। यह हृदय विदारक मामला राजधानी के अवधपुरी इलाके का है। यहां पर निजी कॉलेज के एक प्रोफेसर की इकलौती बेटी ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी जान चली गई। यह घटना देर रात की बताई जा रही है।

रविवार को पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। इकलौती बेटी के न रहने से माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। पूरा परिवार शोक में है। पुलिस के अनुसार 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी रातीबड़ के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती थी। फिलहाल पुलिस को कोई भी नोट नहीं मिला है। ऐसे में प्रारंभिक तौर पर घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

घटना की कोई वजह नहीं आई सामने

परिजनों ने भी पुलिस को ऐसी कोई वजह फिलहाल नहीं बताई है। आध्या परिहार आईफोन चलाती थी। उसके पास लैपटॉप भी है, लेकिन दोनों में पैटर्न लॉक है। पुलिस ने जांच के लिए आईफोन और लैपटॉप को जब्त कर लिया है। कमरे से कोई नोट नहीं मिला है। सोशल मीडिया पर भी कोई पोस्ट ऐसी नजर नहीं आ रही। फोन लैपटॉप अनलॉक करने के बाद शायद वजह सामने आ सकती है।

परिवार की इकलौती बेटी थी

बताया जाता है कि राजीव सिंह की शादी के 7-8 साल बाद बड़ी मन्नतों के बाद बेटी पैदा हुई थी। पुलिस के अनुसार अवधपुरी फेस-2 में शुभालय विलास कॉलोनी में राजीव सिंह परिहार परिवार के साथ निवास करते हैं। वे एलएनसीटी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। 17 वर्ष की उनकी इकलौती बेटी आध्या परिहार प्राइवेट स्कूल से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी।

बाहर गए माता-पिता इतने में हुई घटना

बताया जा रहा है कि शनिवार को राजीव सिंह पत्नी के साथ एम्स में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने गए थे। मां पिता ने लौटने के बाद उसे घुमाने बाहर ले जाने का वादा किया था। इस दौरान घर पर आध्या परिहार के साथ आध्या की रिश्ते की मौसी और नौकरानी थी। आध्या अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। नौकरानी खाना लेकर जब आध्या के कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद चचेरी मौसी पहुंची और आवाज दी। दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने परिजनों को बुला दिया। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि आध्या फंदे पर लटकी हुई दिखी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jan 2025 By दैनिक जागरण

इकलौती बेटी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में 8 साल बाद हुई थी बेटी

BHOPAL, MP

एमपी की राजधानी में शादी के 7 से 8 वर्ष बाद एक परिवार को बेटी नसीब हुई थी। वह एकलौती संतान थी। 12वीं कक्षा में पहुंचकर उसकी जान चली गई। यह हृदय विदारक मामला राजधानी के अवधपुरी इलाके का है। यहां पर निजी कॉलेज के एक प्रोफेसर की इकलौती बेटी ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी जान चली गई। यह घटना देर रात की बताई जा रही है।

रविवार को पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। इकलौती बेटी के न रहने से माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। पूरा परिवार शोक में है। पुलिस के अनुसार 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी रातीबड़ के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती थी। फिलहाल पुलिस को कोई भी नोट नहीं मिला है। ऐसे में प्रारंभिक तौर पर घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

घटना की कोई वजह नहीं आई सामने

परिजनों ने भी पुलिस को ऐसी कोई वजह फिलहाल नहीं बताई है। आध्या परिहार आईफोन चलाती थी। उसके पास लैपटॉप भी है, लेकिन दोनों में पैटर्न लॉक है। पुलिस ने जांच के लिए आईफोन और लैपटॉप को जब्त कर लिया है। कमरे से कोई नोट नहीं मिला है। सोशल मीडिया पर भी कोई पोस्ट ऐसी नजर नहीं आ रही। फोन लैपटॉप अनलॉक करने के बाद शायद वजह सामने आ सकती है।

परिवार की इकलौती बेटी थी

बताया जाता है कि राजीव सिंह की शादी के 7-8 साल बाद बड़ी मन्नतों के बाद बेटी पैदा हुई थी। पुलिस के अनुसार अवधपुरी फेस-2 में शुभालय विलास कॉलोनी में राजीव सिंह परिहार परिवार के साथ निवास करते हैं। वे एलएनसीटी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। 17 वर्ष की उनकी इकलौती बेटी आध्या परिहार प्राइवेट स्कूल से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी।

बाहर गए माता-पिता इतने में हुई घटना

बताया जा रहा है कि शनिवार को राजीव सिंह पत्नी के साथ एम्स में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने गए थे। मां पिता ने लौटने के बाद उसे घुमाने बाहर ले जाने का वादा किया था। इस दौरान घर पर आध्या परिहार के साथ आध्या की रिश्ते की मौसी और नौकरानी थी। आध्या अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। नौकरानी खाना लेकर जब आध्या के कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद चचेरी मौसी पहुंची और आवाज दी। दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने परिजनों को बुला दिया। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि आध्या फंदे पर लटकी हुई दिखी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-only-daughter-committed-suicide-by-hanging-herself/article-8095

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.