- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- धार में दशहरे पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर 71 फीट का रावण दहन; पुतले पर पाकिस्तान के PM और सेनाध्यक्ष क...
धार में दशहरे पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर 71 फीट का रावण दहन; पुतले पर पाकिस्तान के PM और सेनाध्यक्ष का चेहरा
Dhar,M.P
धार जिले के बदनावर में इस साल दशहरे पर रावण के दहन का आयोजन खास थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ किया जाएगा।
रावण के पुतले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तस्वीरें लगी हैं। पुतले की तलवार पर पाकिस्तान का झंडा भी दर्शाया गया है।
बदनावर के शासकीय महाविद्यालय परिसर में 71 फीट ऊंचे पुतले का दहन रात करीब साढ़े 9 बजे आतिशबाजी के साथ किया जाएगा। इसे तैयार करने में लगभग साढ़े तीन लाख रुपए का खर्च आया है। बुधवार शाम तहसीलदार सुरेश नागर और टीआई अमित सिंह कुशवाह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।
सेना की पराक्रम पर आधारित थीम
कार्यक्रम के आयोजक चंद्रभानु सिंह सोलंकी और संयोजक ग्राम पंचायत खेड़ा के सरपंच योगेश मुकाती ने बताया कि इस बार की थीम “ऑपरेशन सिंदूर” इसलिए चुनी गई है क्योंकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर अपनी वीरता दिखाई। पुतला डिजिटल तकनीक से तैयार किया गया है और रावण का चेहरा घूमता हुआ भी दिखाई देगा।
कलाकार सईद शाह ने बताया कि पुतले को तैयार करने का काम पिछले 10 दिनों से चल रहा था। पुतले में पटाखे भरे गए हैं और दहन मिसाइल के माध्यम से किया जाएगा। जैसे ही मिसाइल नाभि पर लगेगी, रावण जल उठेगा। मुंबई से बुलाए गए ऑर्केस्ट्रा और आतिशबाजी कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे।
दशहरे पर मेला और दर्शक
रावण दहन के दिन करीब 6-7 हजार लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। महाविद्यालय परिसर के पास ही एकबिरा देवी का मंदिर है, जिसे पांडवों की कुलदेवी माना जाता है। नवरात्रि के दौरान यहां मेला भी लगता है और लोग माता के दर्शन करने के बाद रावण दहन देखने आते हैं। परिसर में दर्शकों की बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए चारों ओर बैरिकेड्स लगाए गए हैं।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए