- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सिंगरौली: तहसीलदार की पहल से साजापानी में खुली राशन दुकान, ग्रामीणों का विरोध समाप्त
सिंगरौली: तहसीलदार की पहल से साजापानी में खुली राशन दुकान, ग्रामीणों का विरोध समाप्त
सिंगरौली, मध्यप्रदेश |
जिले के सरई तहसील अंतर्गत ग्राम साजापानी में लंबे समय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दुकान में खाद्यान्न वितरण को लेकर चल रही अनियमितताओं के खिलाफ ग्रामीणों ने सरपंच की मौजूदगी में दुकान पर तालाबंदी कर दी थी। प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा के सक्रिय हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया।
शिकायत मिलते ही तहसीलदार पहुंचे गांव
ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम साजापानी पहुंचे। वहां नाराज ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विश्वास में लिया। तहसीलदार की समझाइश और समाधान के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने दुकान का ताला खोल दिया।
विक्रेता को लगाई फटकार, भंडारण का सत्यापन
तहसीलदार ने मौके पर मौजूद विक्रेता को खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई और समिति प्रबंधक को खाद्यान्न भंडारण का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
जांच में मई, जून और जुलाई माह का खाद्यान्न भंडारित पाया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि वितरण में लापरवाही बरती गई है। समिति प्रबंधक से विधिवत प्रतिवेदन भी मांगा गया है।
पात्र हितग्राहियों को समय पर मिलेगा राशन
तहसीलदार मिश्रा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी पात्र हितग्राही का राशन रोका नहीं जाएगा और सभी को समय पर गेहूं, चावल, नमक और शक्कर का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रशासन की सक्रियता से ग्रामीणों को राहत
इस मौके पर राजस्व निरीक्षक आर.एन. सोनी, पटवारी शैलजा त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रशासन की समय रहते की गई कार्रवाई से गांव में उपजा आक्रोश शांत हो गया और पुनः राशन वितरण शुरू किया जा सका।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए