ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश, बदमाश ने गोली चलाई... नकाब पहनकर दुकान में घुसा

BHOPAL, MP

भोपाल में एक बदमाश ने ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश की। हालांकि दुकान मालिक और कर्मचारी ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

भोपाल के रोहित नगर में अक्षांश ज्वेलर्स शॉप में सोमवार दोपहर लूट का प्रयास हुआ। एक नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचा और सोने की चेन दिखाने को कहा। दुकान मालिक ने नकाब हटाने की बात कही तो आरोपी ने पिस्टल निकाल ली। डराने के इरादे से दो फायर किया। शॉप संचालक के साथ मारपीट की।

हालांकि उन्होंने बहादुरी से आरोपी का सामना किया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। टीआई लोकेंद्र सिंह ठाकुर के मुताबिक फरियादी को मेडिकल के लिए भेजा है। अन्य व्यापारी भी थाने आए हैं। शिकायत दर्ज की जा रही है।

दुकान के अंदर आरोपी के घुसने से लेकर उसके पकड़े जाने तक का घटना क्रम करीब 15 मिनट तक चला।

दुकान मालिक और कर्मचारी ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी बोला- सोने की ज्वेलरी मुझे सौंप दो जानकारी के अनुसार फरियादी मनोज जैन अक्षांश ज्वेलर्स नाम से रोहित नगर में शॉप का संचालन करते हैं। विष्णु हाईटेक सिटी बावड़िया में रहते हैं। दोपहर 12 बजे उन्होंने शॉप खोली थी। उनके साथ एक अन्य कर्मचारी दुकान में मौजूद था।

दोपहर एक बजे के आसपास एक युवक चेहरे पर कपड़ा लपेटे हुए दुकान में आया। उसने सोने की चेन दिखाने को कहा। मनोज ने कपड़ा हटाने की बात कही, इसके बाद आरोपी ने पास रखी पिस्टल निकाल ली। ज्वेलरी सौंपने की बात की, फरियादी के विरोध करने पर आरोपी ने हवा में फायर किया। इसके बाद नाक पर पिस्टल की बट मार दी।

वारदात में घायल दुकान मालिक मनोज जैन और उनका कर्मचारी।

दुकान मालिक ने बताई घटना की कहानी

दुकान संचालक मनोज जैन ने बताया कि आरोपी ने दुकान में आने के बाद सही मौके का इंतेजार किया। मैं लॉकर रूम की ओर गया, तब उसने कर्मचारी पर पिस्टल तानी और साइड में बैठा दिया। मैं बाहर निकला तो बोला कि विरोध किया तो जान से जाओगे।

उसने दुकान का पूरा सोना उसके हवाले करने की बात कही। मैंने उसे बातों में लगाए रखा। इसी बीच आरोपी ने दुकान के काउंटर में स्थित गल्ले को खोला, इसमें कुछ रिपेयरिंग के जेवरात और नकदी रखी थी, आरोपी ने यह कैश और ज्वेलरी निकालकर जेब में रख ली थी। यह देख मैं काउंटर से बाहर की तरफ आने लगा।

इसी बीच उसने एकाएक दो फायर किए। दोनों बार गोली चलने की आवाज आई लेकिन गोली शायद निकली ही नहीं। इसी बात का फायदा उठाते हुए मैंने आरोपी को पकड़ना चाहा। उसे धकेलकर नीचे गिराया, मेरा कर्मचारी भी मदद को आया। हम दोनों ने मिलकर उसे पकड़ लिया। शोर मचाने पर पड़ोसी भी आए।

दुकान मालिक ने बताया कि थाने पर कॉल करते रहे, डायल 100 पर कॉल करते रहे कोई नहीं आया। हर कॉल पर केवल जानकारी ही नोट की जाती रही। इसी बीच एक पड़ोसी थाने पहुंचा और दो पुलिस वालों को साथ लेकर आया। तब आरोपी को पुलिस के हवाले किया।

दुकान में खून के निशान भी नजर आ रहे हैं।

कर्मचारी और मालिक ने आरोपी को पकड़ा नए भोपाल की सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सोनी ने बताया कि आरोपी लूट में कामयाब होता इससे पहले ही घायल मनोज और उनके कर्मचारी ने आरोपी युवक को दबोच लिया। यह देख आसपास के लोग भी आए। इसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

आनंद सोनी ने कहा कि बदमाश ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को कारोबारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

पुलिस आरोपी को थाने ले गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने उसे पीटा भी।

लोगों ने पकड़े गए आरोपी को जमकर पीटा आरोपी के पकड़े जाने के बाद अन्य कारोबारियों ने उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे लहूलुहान आरोपी की पिटाई की जा रही है। पुलिस उसे थाने ले जाती नजर आ रही है। आरोपी के पास मौजूद पिस्टल को भी मौके से ही जब्त कर लिया गया है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके साथ वारदात में और कौन लोग शामिल थे। उसने वारदात से पहले रैकी कब और कैसे की। भागने के समय उसकी मदद और कौन लोग करने वाले थे। पुलिस का अनुमान है कि आरोपी के साथी बाहर निगरानी कर रहे होंगे। जिससे भागने में आसानी रहे, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।

दुकान मालिक ने मौका देखकर आरोपी को पकड़ लिया। कर्मचारी ने भी इसमें मदद की।

दुकान मालिक और पुलिस ने आरोपी की पिटाई भी की।

वारदात के बाद दुकान के बाहर भीड़ जुट गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Mar 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-owner-and-the-employee-caught-and-beaten-and-beaten/article-15306

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.