- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत: चौराहे तक जा रहा था बाइक सवार, रास्ते में हादसा
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत: चौराहे तक जा रहा था बाइक सवार, रास्ते में हादसा
Ashoknagar, MP
जिले के खैजरा कला गांव में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजकुमार अहिरवार के रूप में हुई है, जो अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित चौराहे तक जा रहा था।
परिजनों के अनुसार, राजकुमार अक्सर शाम के समय चाय पीने या जरूरी सामान लेने घर से निकला करता था। हादसे वाले दिन भी वह चौराहे की ओर निकला था कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजकुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
कुछ समय बाद एक राहगीर ने घायल अवस्था में सड़क पर पड़े युवक को देखा और तुरंत गांववालों को सूचना दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए