नर्मदा नदी में नहाने गए तीन युवकों की दर्दनाक मौत: एक ही परिवार के थे, दोस्तों के साथ घूमने आए थे मंडला

Mandla, MP

जिले के रामनगर क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में नर्मदा नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे और रमपुरी बम्हनी गांव से अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमपुरी गांव से 9 युवकों का दल रामनगर भ्रमण के लिए पहुंचा था। पहले सभी ने ऐतिहासिक रामनगर महल का अवलोकन किया और फिर नर्मदा नदी के किनारे पहुंचे। नहाने के दौरान तीन युवक—शिवम उइके (31), राकेश उइके (24) और नवीन उइके (18)—गहरे पानी में चले गए। जब एक को डूबते देखा गया तो बाकी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तीनों ही पानी की गहराई में समा गए।

45 मिनट की तलाश के बाद मिले शव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। होमगार्ड कमांडेंट नरेश साहू ने बताया कि उनकी टीम और प्लाटून कमांडर हेमराज परस्ते ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब 45 मिनट की तलाश के बाद तीनों के शव नदी से बाहर निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।

गांव में मातम का माहौल
एक ही परिवार के तीन युवकों की अचानक हुई इस त्रासदी से रमपुरी गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षित पर्यटन स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By दैनिक जागरण

नर्मदा नदी में नहाने गए तीन युवकों की दर्दनाक मौत: एक ही परिवार के थे, दोस्तों के साथ घूमने आए थे मंडला

Mandla, MP

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमपुरी गांव से 9 युवकों का दल रामनगर भ्रमण के लिए पहुंचा था। पहले सभी ने ऐतिहासिक रामनगर महल का अवलोकन किया और फिर नर्मदा नदी के किनारे पहुंचे। नहाने के दौरान तीन युवक—शिवम उइके (31), राकेश उइके (24) और नवीन उइके (18)—गहरे पानी में चले गए। जब एक को डूबते देखा गया तो बाकी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तीनों ही पानी की गहराई में समा गए।

45 मिनट की तलाश के बाद मिले शव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। होमगार्ड कमांडेंट नरेश साहू ने बताया कि उनकी टीम और प्लाटून कमांडर हेमराज परस्ते ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब 45 मिनट की तलाश के बाद तीनों के शव नदी से बाहर निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।

गांव में मातम का माहौल
एक ही परिवार के तीन युवकों की अचानक हुई इस त्रासदी से रमपुरी गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षित पर्यटन स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-painful-death-of-three-youths-who-went-to-bathe/article-22904

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.