बाबा महाकाल के प्रसादी पैकेट के डिब्बे से हटा मंदिर के शिखर की फोटो, अब नए पैकेट में मिल रहा

Ujjain, MP

19 अप्रैल को संत समाज समेत अन्य ने इंदौर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि महाकाल मंदिर के शिखर की तस्वीर लड्डू प्रसादी के पैकेट पर छपती है, यह पैकेट सड़कों और कचरे में मिलते हैं, इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में मिलने वाले लड्डू प्रसाद के पैकेट से महाकाल मंदिर के शिखर की तस्वीर को हटा दिया गया है। इस बदलाव के पीछे इंदौर के महंतों और संतों द्वारा हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पैकेट पर शिखर की तस्वीर छापने से सनातन धर्म का अपमान हो रहा है क्योंकि भक्त इन पैकेट्स को उपयोग के बाद फेंक देते हैं।

दरअसल, 19 अप्रैल को महंत सुखदेवानंद ब्रह्मचारी, महंत योगानंद जी, ब्रह्मचारी शंभु पंच अग्नि, पंडित शरद कुमार मिश्र समेत स्वामी राधाकान्ताचार्य जी महाराज श्री दुर्गाशक्ति पीठ ने इंदौर हाईकोर्ट में यह याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि महाकाल मंदिर के शिखर की तस्वीर लड्डू प्रसादी के पैकेट पर छपती है, और जब लोग इन पैकेट्स को फेंक देते हैं, तो यह तस्वीर सड़कों और कचरे में मिलती है, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

उनका मानना था कि इससे सनातन धर्म का अपमान हो रहा है, इसलिए यह तस्वीर पैकेट से हटाई जानी चाहिए। इंदौर हाई कोर्ट में इस याचिका पर 24 अप्रैल 2024 को सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने माना कि याचिकाकर्ताओं की शिकायत सही है। कोर्ट ने महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को तीन महीने के भीतर इस मुद्दे का समाधान करने का निर्देश दिया था। इस पूरे मामले पर मंदिर समिति के तत्कालीन प्रशासक मृणाल मीणा ने याचिकाकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे पर मंदिर समिति के समक्ष विचार करेंगे और तीन महीने के भीतर पैकेट की डिजाइन में बदलाव करेंगे। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा था कि याचिकाकर्ताओं की मांग जायज है और मंदिर समिति को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

हालांकि, चार महीने बीत जाने के बाद भी मंदिर समिति ने पैकेट पर से महाकाल मंदिर के शिखर और ओम की तस्वीर नहीं हटाई थी। इस देरी पर याचिकाकर्ता और उनके वकील ने नाराजगी जताई और मंदिर समिति को 10 दिन के भीतर तस्वीरें हटाने की चेतावनी दी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर समिति ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो वे फिर से हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। याचिकाकर्ताओं ने पहले भी दो बार मंदिर समिति को आवेदन देकर पैकेट से तस्वीर हटाने की मांग की थी, लेकिन समिति ने कोई कदम नहीं उठाया। इसके बाद, 11 अप्रैल को याचिकाकर्ता संत प्रशासनिक अधिकारियों से मिले, जहां उन्हें फिर से आश्वासन दिया गया, लेकिन कार्रवाई न होने पर 19 अप्रैल को इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर करनी पड़ी।ldada-parasatha-ka-naya-pakata-jasasa-mahakal-mathara-ka-shakhara-ka-fata-hata-thaya-gaya-ha_2dc44ac3472e542e37ea9194b0464319

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Oct 2024 By दैनिक जागरण

बाबा महाकाल के प्रसादी पैकेट के डिब्बे से हटा मंदिर के शिखर की फोटो, अब नए पैकेट में मिल रहा

Ujjain, MP

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में मिलने वाले लड्डू प्रसाद के पैकेट से महाकाल मंदिर के शिखर की तस्वीर को हटा दिया गया है। इस बदलाव के पीछे इंदौर के महंतों और संतों द्वारा हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पैकेट पर शिखर की तस्वीर छापने से सनातन धर्म का अपमान हो रहा है क्योंकि भक्त इन पैकेट्स को उपयोग के बाद फेंक देते हैं।

दरअसल, 19 अप्रैल को महंत सुखदेवानंद ब्रह्मचारी, महंत योगानंद जी, ब्रह्मचारी शंभु पंच अग्नि, पंडित शरद कुमार मिश्र समेत स्वामी राधाकान्ताचार्य जी महाराज श्री दुर्गाशक्ति पीठ ने इंदौर हाईकोर्ट में यह याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि महाकाल मंदिर के शिखर की तस्वीर लड्डू प्रसादी के पैकेट पर छपती है, और जब लोग इन पैकेट्स को फेंक देते हैं, तो यह तस्वीर सड़कों और कचरे में मिलती है, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

उनका मानना था कि इससे सनातन धर्म का अपमान हो रहा है, इसलिए यह तस्वीर पैकेट से हटाई जानी चाहिए। इंदौर हाई कोर्ट में इस याचिका पर 24 अप्रैल 2024 को सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने माना कि याचिकाकर्ताओं की शिकायत सही है। कोर्ट ने महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को तीन महीने के भीतर इस मुद्दे का समाधान करने का निर्देश दिया था। इस पूरे मामले पर मंदिर समिति के तत्कालीन प्रशासक मृणाल मीणा ने याचिकाकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे पर मंदिर समिति के समक्ष विचार करेंगे और तीन महीने के भीतर पैकेट की डिजाइन में बदलाव करेंगे। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा था कि याचिकाकर्ताओं की मांग जायज है और मंदिर समिति को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

हालांकि, चार महीने बीत जाने के बाद भी मंदिर समिति ने पैकेट पर से महाकाल मंदिर के शिखर और ओम की तस्वीर नहीं हटाई थी। इस देरी पर याचिकाकर्ता और उनके वकील ने नाराजगी जताई और मंदिर समिति को 10 दिन के भीतर तस्वीरें हटाने की चेतावनी दी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर समिति ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो वे फिर से हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। याचिकाकर्ताओं ने पहले भी दो बार मंदिर समिति को आवेदन देकर पैकेट से तस्वीर हटाने की मांग की थी, लेकिन समिति ने कोई कदम नहीं उठाया। इसके बाद, 11 अप्रैल को याचिकाकर्ता संत प्रशासनिक अधिकारियों से मिले, जहां उन्हें फिर से आश्वासन दिया गया, लेकिन कार्रवाई न होने पर 19 अप्रैल को इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर करनी पड़ी।ldada-parasatha-ka-naya-pakata-jasasa-mahakal-mathara-ka-shakhara-ka-fata-hata-thaya-gaya-ha_2dc44ac3472e542e37ea9194b0464319

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-photo-of-the-peak-of-the-temple-which-was/article-1206

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.