गर्भवती युवती से गैंगरेप कर 300 फीट खाई में फेंका: झाड़ियों में छिपकर बचाई जान, पुलिस ने दोनों आरोपी किए गिरफ्तार

Katni, MP

मध्यप्रदेश के कटनी जिले की एक गर्भवती युवती के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमी और उसके रिश्तेदार ने युवती के साथ गैंगरेप कर उसे 300 फीट गहरी खाई में फेंक दिया।

चमत्कारी रूप से बची युवती ने झाड़ियों में रात गुजारकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमी ने शादी का झांसा देकर बनाए थे संबंध

कटनी के माधवनगर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक, उसका आरोपी पवन बर्मन से प्रेम संबंध था। युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे युवती गर्भवती हो गई। जब युवती ने इस बारे में पवन को बताया तो उसने गर्भपात का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

मामा के लड़के के साथ मिलकर किया गैंगरेप

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, रविवार शाम पवन बर्मन अपने मामा के लड़के निगम रैकवार के साथ पीड़िता को बाइक पर दमोह जिले के तेलनघाटी क्षेत्र ले गया। वहां दोनों ने मिलकर उसे पहले नशीला पदार्थ दिया, फिर गैंगरेप किया और बाद में उसे 300 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया

झाड़ियों में छिपकर बचाई जान, श्रद्धालुओं ने की मदद

जब युवती को होश आया, तो देखा कि दोनों आरोपी खाई के ऊपर से उसे देख रहे थे। जान बचाने के लिए वह पूरी रात झाड़ियों में छिपी रही। अगले दिन सुबह बांदकपुर से दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने उसकी मदद की। गांव के सरपंच और उजियार चौधरी ने मिलकर पीड़िता को जबेरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

आरोपियों पर रेप और हत्या के प्रयास का केस दर्ज

माधवनगर पुलिस ने पीड़िता की मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की थी। एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि अब मामले में रेप, हत्या के प्रयास, एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

गर्भवती युवती से गैंगरेप कर 300 फीट खाई में फेंका: झाड़ियों में छिपकर बचाई जान, पुलिस ने दोनों आरोपी किए गिरफ्तार

Katni, MP

चमत्कारी रूप से बची युवती ने झाड़ियों में रात गुजारकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमी ने शादी का झांसा देकर बनाए थे संबंध

कटनी के माधवनगर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक, उसका आरोपी पवन बर्मन से प्रेम संबंध था। युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे युवती गर्भवती हो गई। जब युवती ने इस बारे में पवन को बताया तो उसने गर्भपात का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

मामा के लड़के के साथ मिलकर किया गैंगरेप

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, रविवार शाम पवन बर्मन अपने मामा के लड़के निगम रैकवार के साथ पीड़िता को बाइक पर दमोह जिले के तेलनघाटी क्षेत्र ले गया। वहां दोनों ने मिलकर उसे पहले नशीला पदार्थ दिया, फिर गैंगरेप किया और बाद में उसे 300 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया

झाड़ियों में छिपकर बचाई जान, श्रद्धालुओं ने की मदद

जब युवती को होश आया, तो देखा कि दोनों आरोपी खाई के ऊपर से उसे देख रहे थे। जान बचाने के लिए वह पूरी रात झाड़ियों में छिपी रही। अगले दिन सुबह बांदकपुर से दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने उसकी मदद की। गांव के सरपंच और उजियार चौधरी ने मिलकर पीड़िता को जबेरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

आरोपियों पर रेप और हत्या के प्रयास का केस दर्ज

माधवनगर पुलिस ने पीड़िता की मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की थी। एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि अब मामले में रेप, हत्या के प्रयास, एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-police-arrested-both-accused-by-hiding-in-the-bushes/article-27821

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.