- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- किस काम की पुलिस? ऑटो से बैटरी चोरी का CCTV दिया, आरोपियों का पता बताया, पर नहीं की कार्रवाई
किस काम की पुलिस? ऑटो से बैटरी चोरी का CCTV दिया, आरोपियों का पता बताया, पर नहीं की कार्रवाई
Sahdol, MP
शहडोल कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ऑटो से बैटरी चोरी हो गई। पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित ने खुद किसी तरह चोरों का पता लगाया और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को प्रस्तुत किया। सीसीटीवी में चोरों की पहचान भी हो गई, लेकिन पुलिस दो सप्ताह गुजरने के बाद भी मौके पर जांच करने नहीं पहुंची।
लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उसने ऑटो से बैटरी चोरी होने की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज करवाई और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा। यहां तक कि उसने चोरों के नाम भी पुलिस को बताए, लेकिन घटना के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक मौके पर जांच करने नहीं पहुंची। लक्ष्मण का कहना है कि यह दूसरी बार है जब उसकी ऑटो से बैटरी चोरी हुई है।
बता दें कि जिले में लगातार चोरियां बढ़ती जा रही हैं। शहर में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी चोरों को पकड़ने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश भी दे रहे हैं, लेकिन यह मामला उलटा है। यहां तो पीड़ित खुद पुलिस को चोरों का पता दे रहा है, सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवा रहा है, फिर भी दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे साफ होता है कि पुलिस चोरों को पकड़ने में कितनी गंभीर है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए