- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रचना नगर, दानिश कुंज समेत अंधेरे में रहेंगी राजधानी की पॉश कॉलोनियां
रचना नगर, दानिश कुंज समेत अंधेरे में रहेंगी राजधानी की पॉश कॉलोनियां
BHIND, MP
भोपाल में रोजाना हो रही बिजली कटौती के चलते कई रहवासी कॉलोनियों में मंगलवार को भी बिजली बाधित रहेगी। अधिकारियों के अनुसार मेंटेंनेंस के कारण सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग समयावधि में 25 क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। नागरिकों को जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह दी गई है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिजली कटौती का सिलसिला हर दिन जारी है। अब मंगलवार को भी 25 से अधिक रहवासी कॉलोनियों में बिजली की कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को शहर के कई इलाकों में मेंटेंनेंस का काम किया जाएगा। इस कारण इन इलाकों में बिजली की सप्लाई बंद रखी जाएगी। इन 25 इलाकों में 2 से 5 घंटे तक बिजली की कटौती की जाएगी।
यहां होगी बिजली की कटौती
कैलाश नगर, रचना नगर, जनता क्वार्टर, सुभाषनगर, सुदामा नगर, अभिरुचि, नगर निगम फिल्टर प्लांट, आनंद नगर, शंकर गार्डन, राजीव गांधी कॉलोनी, श्यामला हिल्स, नादिर कॉम्पलेक्स, वायरलेस कॉलोनी, दानिश कुंज-2, 3, 4 और 5, विराशा हाइट्स, जेके टाउन, सिद्धि समृद्धि हाइट्स और इसके आसपास के इलाकों बिजली की कटौती होगी।
कहां कितने बजे की जाएगी कटौती
सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक
सुदामा नगर, अभिरुचि, नगर निगम फिल्टर प्लांट,कैलाश नगर, रचना नगर, जनता क्वार्टर, सुभाषनगर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए