बागेश्वर धाम में 251 बेटियों की शादी, राष्ट्रपति ने सभी दुल्हनों को गिफ्ट की साड़ी

JAGRAN DESK

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कन्या विवाह प्रोग्राम में शामिल होने बागेश्वर धाम पहुंची. उन्होंने सबसे पहले बालाजी मंदिर में दर्शन किए.

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बागेश्वर धाम पहुंच गई हैं. दिल्ली से एयरफोर्स के विमान से करीब 11:15 बजे खजुराहो पहुंची. जहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया. यहां से वह हेलीकॉप्टर से बागेश्वर धाम पहुंची. जहां उन्होंने बागेश्वर धाम के बालाजी मंदिर में दर्शन किए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बागेश्वर धाम के नजदीक गढ़ा गांव में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह में शामिल हुईं. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई. इस मौके पर बाबा बागेश्वर ने राष्ट्रपति को हनुमान मंत्र भेंट कर सम्मानित किया.

बागेश्वर धाम में संतों का हुआ आगमन
बीते दो दिनों से बागेश्वर धाम में देश के प्रख्यात संतों का आगमन जारी है. विगत रोज जगतगुरू स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के अलावा अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक चिन्मयानंद बापू जी, राज राजेश्वरानंद महाराज लंदन, डॉ. हनुमान ददरूआ सरकार, इंद्रेश उपाध्याय, राजूदास महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या, गीता मनीषी जी शामिल हुए. आज शादी समारोह में प्रदेश सहित देश के साधू संत सम्मिलित हुए. राष्ट्रपति ने सभी दुल्हनों को गिफ्ट में साड़ी और दूल्हों को सूट दिया.

संतों ने जनमानस को राह दिखाई
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंच से कहा कि, ''भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों से अपने कर्म और वाणी से जनमानस को राह दिखाई है. उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वासों के बारे में लोगों को जागरूक किया है, छुआ-छूत और ऊंच-नीच के भेद-भाव को दूर करने की सीख दी है. आज जब हमारा देश women-development से women-led development की ओर अग्रसर है तब समाज के सभी लोगों का कर्तव्य बनता है कि वे बेटियों और बहनों को सबल और सक्षम बनाने में अपना योगदान दें.''

कन्या विवाह के लिए खास पकवान तैयार
बागेश्वर धाम में आयोजित कन्या विवाह कार्यक्रम में मेहमानों को परोसे जाने वाले पकवान भी खास हैं. यहां आने वाले लोगों को दो प्रकार की पूड़ी खाने का मौका मिलेगा, वहीं तीन प्रकार की सब्जी बनवाई गई है. साथ में शुद्ध देशी घी से बनी मिठाई का स्वाद मेहमान लेंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बागेश्वर धाम में 251 बेटियों की शादी, राष्ट्रपति ने सभी दुल्हनों को गिफ्ट की साड़ी

JAGRAN DESK

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बागेश्वर धाम पहुंच गई हैं. दिल्ली से एयरफोर्स के विमान से करीब 11:15 बजे खजुराहो पहुंची. जहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया. यहां से वह हेलीकॉप्टर से बागेश्वर धाम पहुंची. जहां उन्होंने बागेश्वर धाम के बालाजी मंदिर में दर्शन किए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बागेश्वर धाम के नजदीक गढ़ा गांव में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह में शामिल हुईं. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई. इस मौके पर बाबा बागेश्वर ने राष्ट्रपति को हनुमान मंत्र भेंट कर सम्मानित किया.

बागेश्वर धाम में संतों का हुआ आगमन
बीते दो दिनों से बागेश्वर धाम में देश के प्रख्यात संतों का आगमन जारी है. विगत रोज जगतगुरू स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के अलावा अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक चिन्मयानंद बापू जी, राज राजेश्वरानंद महाराज लंदन, डॉ. हनुमान ददरूआ सरकार, इंद्रेश उपाध्याय, राजूदास महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या, गीता मनीषी जी शामिल हुए. आज शादी समारोह में प्रदेश सहित देश के साधू संत सम्मिलित हुए. राष्ट्रपति ने सभी दुल्हनों को गिफ्ट में साड़ी और दूल्हों को सूट दिया.

संतों ने जनमानस को राह दिखाई
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंच से कहा कि, ''भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों से अपने कर्म और वाणी से जनमानस को राह दिखाई है. उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वासों के बारे में लोगों को जागरूक किया है, छुआ-छूत और ऊंच-नीच के भेद-भाव को दूर करने की सीख दी है. आज जब हमारा देश women-development से women-led development की ओर अग्रसर है तब समाज के सभी लोगों का कर्तव्य बनता है कि वे बेटियों और बहनों को सबल और सक्षम बनाने में अपना योगदान दें.''

कन्या विवाह के लिए खास पकवान तैयार
बागेश्वर धाम में आयोजित कन्या विवाह कार्यक्रम में मेहमानों को परोसे जाने वाले पकवान भी खास हैं. यहां आने वाले लोगों को दो प्रकार की पूड़ी खाने का मौका मिलेगा, वहीं तीन प्रकार की सब्जी बनवाई गई है. साथ में शुद्ध देशी घी से बनी मिठाई का स्वाद मेहमान लेंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-president-married-251-daughters-in-bageshwar-dham/article-11756

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.