मां की गलती की सजा भुगतेगा 17 माह का मासूम, दादी के साथ जाएगा जेल

Betul, MP

बैतूल की एक कोर्ट ने सभी परिस्थितियों पर विचार करने के बाद 17 माह के एक बच्चे को उसके दादा-दादी के साथ जेल में रहने की इजाजत दे दी है.

आमला-थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति और सास-ससुर को गिरफ्तार किया. मृतका को एक 17 माह का बच्चा भी है जिसने अपने नाना-नानी के पास जाने से इनकार कर दिया है. वह अपने पिता और दादी को छोड़ने को तैयार नहीं है. अंततः न्यायालय ने बच्चे को उसकी दादी के पास रखने के आदेश दिए हैं. इस तरह अब यह बच्चा बिना किसी गुनाह के जेल में रहेगा.

बच्चे ने नाना-नानी के साथ जाने से किया इंकार

ब्लॉक के ग्राम रम्भाखेड़ी में 24 मार्च 2025 को एक विवाहिता की मौत के बाद थाना आमला पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया. पुलिस की दुविधा यह थी कि घर में बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं था. बच्चा अपने पिता और दादी के अलावा किसी और के पास रहने को तैयार नहीं था. वह बार-बार रोता था. माँ से नहीं मिल पाने की वजह से बच्चा काफ़ी परेशान था.

इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने बच्चे के नाना-नानी को बुलाकर पूछा कि क्या वे बच्चे को रखने के लिए तैयार हैं ? लेकिन उन्होंने दादा-दादी के साथ रहने की बच्चे की जिद के कारण उसको साथ ले जाने से मना कर दिया. कोर्ट ने बच्चे के पालन-पोषण, आहार, छोटी सी उम्र में मां की मौत समेत सभी परिस्थितियों पर विचार किया.

कोर्ट ने जेल मेन्युअल के अनुसार बच्चे की देखभाल और उसके लिए खाने-पीने की व्यवस्था करने को कहा

न्यायालय ने सभी परिस्थितियों पर विचार कर मृतका के बच्चे को उसके दादी के साथ भेज दिया और बैतूल जिला जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि वह मेन्युअल के अनुसार बच्चे की देखभाल और उसके लिए खाने-पीने सहित हर संभव प्रयास करे. साथ ही उपजेल अधीक्षक मुलताई को निर्देशित किया है कि वह मृतका के अस्थि विसर्जन हेतु उसके पति को जेल मैनुअल के अनुसार गांव से ताप्ती घाट मुलताई ले जाने की व्यवस्था करे.

पति और सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना का दर्ज कराया केस

दरअसल थाना आमला के ग्राम रम्भाखेड़ी में दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं कपड़े पहनने को लेकर विवाद में एक विवाहिता ने जहर पीकर जान दे दी. मृतका के माता-पिता ने उसके पति और सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे.

आरोपियों के वकील शिवम ने बताया "दहेज का कोई विवाद नहीं था. कपड़े पहनने को लेकर साधारण बातचीत हुई थी. क्षणिक आवेश में आकर महिला ने आत्महत्या कर ली. दोनों पति-पत्नी में प्रेम था. मृतका के पति ने मुलताई ताप्ती घाट पर अपनी पत्नी के अस्थि विसर्जन की अनुमति मांगी है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मां की गलती की सजा भुगतेगा 17 माह का मासूम, दादी के साथ जाएगा जेल

Betul, MP

आमला-थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति और सास-ससुर को गिरफ्तार किया. मृतका को एक 17 माह का बच्चा भी है जिसने अपने नाना-नानी के पास जाने से इनकार कर दिया है. वह अपने पिता और दादी को छोड़ने को तैयार नहीं है. अंततः न्यायालय ने बच्चे को उसकी दादी के पास रखने के आदेश दिए हैं. इस तरह अब यह बच्चा बिना किसी गुनाह के जेल में रहेगा.

बच्चे ने नाना-नानी के साथ जाने से किया इंकार

ब्लॉक के ग्राम रम्भाखेड़ी में 24 मार्च 2025 को एक विवाहिता की मौत के बाद थाना आमला पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया. पुलिस की दुविधा यह थी कि घर में बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं था. बच्चा अपने पिता और दादी के अलावा किसी और के पास रहने को तैयार नहीं था. वह बार-बार रोता था. माँ से नहीं मिल पाने की वजह से बच्चा काफ़ी परेशान था.

इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने बच्चे के नाना-नानी को बुलाकर पूछा कि क्या वे बच्चे को रखने के लिए तैयार हैं ? लेकिन उन्होंने दादा-दादी के साथ रहने की बच्चे की जिद के कारण उसको साथ ले जाने से मना कर दिया. कोर्ट ने बच्चे के पालन-पोषण, आहार, छोटी सी उम्र में मां की मौत समेत सभी परिस्थितियों पर विचार किया.

कोर्ट ने जेल मेन्युअल के अनुसार बच्चे की देखभाल और उसके लिए खाने-पीने की व्यवस्था करने को कहा

न्यायालय ने सभी परिस्थितियों पर विचार कर मृतका के बच्चे को उसके दादी के साथ भेज दिया और बैतूल जिला जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि वह मेन्युअल के अनुसार बच्चे की देखभाल और उसके लिए खाने-पीने सहित हर संभव प्रयास करे. साथ ही उपजेल अधीक्षक मुलताई को निर्देशित किया है कि वह मृतका के अस्थि विसर्जन हेतु उसके पति को जेल मैनुअल के अनुसार गांव से ताप्ती घाट मुलताई ले जाने की व्यवस्था करे.

पति और सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना का दर्ज कराया केस

दरअसल थाना आमला के ग्राम रम्भाखेड़ी में दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं कपड़े पहनने को लेकर विवाद में एक विवाहिता ने जहर पीकर जान दे दी. मृतका के माता-पिता ने उसके पति और सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे.

आरोपियों के वकील शिवम ने बताया "दहेज का कोई विवाद नहीं था. कपड़े पहनने को लेकर साधारण बातचीत हुई थी. क्षणिक आवेश में आकर महिला ने आत्महत्या कर ली. दोनों पति-पत्नी में प्रेम था. मृतका के पति ने मुलताई ताप्ती घाट पर अपनी पत्नी के अस्थि विसर्जन की अनुमति मांगी है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-punishment-of-mothers-mistake-will-pay-for-17-months/article-16036

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.