एमपी में 7 दिन से थमा बारिश का दौर, बढ़ी गर्मी, अगस्त के दूसरे सप्ताह से तेज बारिश के आसार

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में पिछले सात दिनों से तेज बारिश का सिलसिला थम गया है। किसी भी जिले में भारी वर्षा नहीं हुई, जिससे गर्मी का असर बढ़ गया है।

गुरुवार को 10 से अधिक जिलों में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी यही स्थिति बनी रहेगी और कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

अब तक 77% बारिश पूरी, लेकिन पश्चिमी हिस्से में कमी
प्रदेश में अब तक 28.7 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो कुल औसत का 77% है। जून और जुलाई में मजबूत मौसमी सिस्टम के कारण 37% अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश (जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग) में बारिश का संतुलन अच्छा है, जबकि इंदौर और उज्जैन संभाग की स्थिति कमजोर है। इंदौर संभाग के 8 में से 5 जिलों में 13 इंच से कम पानी गिरा है, जबकि अलीराजपुर और झाबुआ में 20 इंच से ज्यादा वर्षा हुई है। वहीं, ग्वालियर में 35 इंच वर्षा हो चुकी है, जो औसत को पूरा कर चुकी है।

तेज बारिश क्यों नहीं हो रही
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, देश में सक्रिय ट्रफ मध्य प्रदेश से काफी दूर है, जिससे बारिश की गतिविधियां कम हैं। अगले चार दिन तक तेज बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या रिमझिम हो सकती है।

अगस्त की शुरुआत में कम बारिश
1 जून से 31 जुलाई तक प्रदेश में औसतन 28 इंच बारिश हो चुकी है, लेकिन 1 से 7 अगस्त के बीच सिर्फ 0.7 इंच पानी गिरा है। पिछले 24 घंटों में कहीं भी वर्षा नहीं हुई।

दूसरे सप्ताह से बदलेंगे हालात
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के दूसरे सप्ताह से तेज बारिश का दौर शुरू होगा, जो महीने के अंत तक जारी रहेगा। इस दौरान अधिकांश जिलों में बारिश का कोटा पूरा होने की उम्मीद है। वर्तमान में ग्वालियर समेत 9 जिलों में यह कोटा पहले ही पूरा हो चुका है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Aug 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में 7 दिन से थमा बारिश का दौर, बढ़ी गर्मी, अगस्त के दूसरे सप्ताह से तेज बारिश के आसार

BHOPAL, MP

गुरुवार को 10 से अधिक जिलों में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी यही स्थिति बनी रहेगी और कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

अब तक 77% बारिश पूरी, लेकिन पश्चिमी हिस्से में कमी
प्रदेश में अब तक 28.7 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो कुल औसत का 77% है। जून और जुलाई में मजबूत मौसमी सिस्टम के कारण 37% अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश (जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग) में बारिश का संतुलन अच्छा है, जबकि इंदौर और उज्जैन संभाग की स्थिति कमजोर है। इंदौर संभाग के 8 में से 5 जिलों में 13 इंच से कम पानी गिरा है, जबकि अलीराजपुर और झाबुआ में 20 इंच से ज्यादा वर्षा हुई है। वहीं, ग्वालियर में 35 इंच वर्षा हो चुकी है, जो औसत को पूरा कर चुकी है।

तेज बारिश क्यों नहीं हो रही
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, देश में सक्रिय ट्रफ मध्य प्रदेश से काफी दूर है, जिससे बारिश की गतिविधियां कम हैं। अगले चार दिन तक तेज बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या रिमझिम हो सकती है।

अगस्त की शुरुआत में कम बारिश
1 जून से 31 जुलाई तक प्रदेश में औसतन 28 इंच बारिश हो चुकी है, लेकिन 1 से 7 अगस्त के बीच सिर्फ 0.7 इंच पानी गिरा है। पिछले 24 घंटों में कहीं भी वर्षा नहीं हुई।

दूसरे सप्ताह से बदलेंगे हालात
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के दूसरे सप्ताह से तेज बारिश का दौर शुरू होगा, जो महीने के अंत तक जारी रहेगा। इस दौरान अधिकांश जिलों में बारिश का कोटा पूरा होने की उम्मीद है। वर्तमान में ग्वालियर समेत 9 जिलों में यह कोटा पहले ही पूरा हो चुका है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-rainfall-in-mp-for-7-days-has-increased-heat/article-30115

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.