- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रेंजर को घर में घुसकर पीटा, जान से मारने की धमकी दी, पांच दिन बाद भी आरोपी फरार
रेंजर को घर में घुसकर पीटा, जान से मारने की धमकी दी, पांच दिन बाद भी आरोपी फरार
Sahdol, MP
जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की गई है। दो टीमें लगातार आरोपियों को खोजने में जुटी हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
शहडोल जिले के जैतपुर रेंजर के शासकीय आवास में घुसकर उन्हें जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को घटना के 5 दिन बाद भी फरार हैं। वन्य जीव शिकार के मामले में आरोपी करुणेन्द्र सिंह ने अपने दो साथियों के साथ रेंजर के सरकारी आवास पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले करुणेन्द्र सिंह को वन विभाग ने वन्य जीवों के शिकार के मामले में गिरफ्तार किया था। विशेष टीम का हिस्सा रहे जैतपुर रेंजर राहुल सिकरवार के आवास पर बीते शनिवार की रात करुणेन्द्र सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचा और रेंजर को गालियां देते हुए मारपीट की। इसके बाद तीनों आरोपी अपनी कार में सवार होकर फरार हो गए।
रेंजर ने घटना की शिकायत उसी रात जैतपुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रेंजर की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि, पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की गई है। दो टीमें लगातार आरोपियों को खोजने में जुटी हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष कमला प्रसाद वर्मा ने कहा कि जब बड़े अधिकारी ही अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं, तो फील्ड में काम कर रहे छोटे कर्मचारी कैसे सुरक्षित रहेंगे। प्रशासन को कठोर कदम उठाने चाहिए और वन विभाग के फील्ड कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। यदि, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन बैठक कर बड़ा कदम उठाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए