पत्नी को गोली मारने वाले पति का दिल दहला देने वाला खुलासा: सोशल मीडिया पर लाइव भी किया हत्या का दृश्य

Gwalior, MP

ग्वालियर में दिनदहाड़े दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ अरविंद परिहार नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी नंदिनी पर ताबड़तोड़ 5 गोलियां बरसा दीं। घटना के बाद आरोपी ने खुद फेसबुक लाइव पर हत्या का सनसनीखेज दृश्य साझा किया।

 पुलिस पूछताछ में अरविंद परिहार ने बताया कि नंदिनी उसके जीवन की सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी थी। उसने कहा, “अब रोज-रोज की किच-किच से मुक्ति मिल गई है। मलाल बस इतना है कि उसने मेरे सामने दम नहीं तोड़ा।” अरविंद का कहना था कि नंदिनी ने उसकी संपत्ति हड़प ली थी और रोज नए-नए लड़कों के साथ ऐश कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, घटना से चार दिन पहले नंदिनी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बॉयफ्रेंड अंकुश पाठक के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया था। यह वीडियो देखकर अरविंद का गुस्सा सातवें आसमान पर था।

12 सितंबर को नंदिनी अपने बॉयफ्रेंड के साथ एसपी ऑफिस से लौट रही थी, तभी रूप सिंह क्रिकेट स्टेडियम के सामने अरविंद ने उसे रोक लिया और पांच फायर कर दिए। 4 गोलियां नंदिनी के शरीर पर लगीं, एक सड़क पर ही गिरी। गंभीर हालत में नंदिनी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

13 सितंबर को नंदिनी का पोस्टमॉर्टम हुआ। परिजन और ससुराल वालों के बीच शव सौंपने को लेकर विवाद भी देखने को मिला। आखिरकार पिता बृजमोहन ने ही बेटी का शव अपने पास लिया।

अरविंद परिहार की आपराधिक प्रवृत्ति से भी पर्दा उठा। वर्ष 2024 में उसने नंदिनी पर गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया था, जिस पर केस दर्ज हुआ और उसे जेल भी जाना पड़ा था। जनवरी 2025 में जमानत मिलने के बाद वह बाहर आया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर 315 बोर के कट्टे से हत्या करने वाले अरविंद परिहार को रिमांड पर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि पीड़िता के परिवार को पूरी सुरक्षा मिलेगी।

यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी बन गई है, साथ ही यह सवाल भी खड़ा करती है कि घरेलू हिंसा के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Sep 2025 By दैनिक जागरण

पत्नी को गोली मारने वाले पति का दिल दहला देने वाला खुलासा: सोशल मीडिया पर लाइव भी किया हत्या का दृश्य

Gwalior, MP

 पुलिस पूछताछ में अरविंद परिहार ने बताया कि नंदिनी उसके जीवन की सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी थी। उसने कहा, “अब रोज-रोज की किच-किच से मुक्ति मिल गई है। मलाल बस इतना है कि उसने मेरे सामने दम नहीं तोड़ा।” अरविंद का कहना था कि नंदिनी ने उसकी संपत्ति हड़प ली थी और रोज नए-नए लड़कों के साथ ऐश कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, घटना से चार दिन पहले नंदिनी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बॉयफ्रेंड अंकुश पाठक के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया था। यह वीडियो देखकर अरविंद का गुस्सा सातवें आसमान पर था।

12 सितंबर को नंदिनी अपने बॉयफ्रेंड के साथ एसपी ऑफिस से लौट रही थी, तभी रूप सिंह क्रिकेट स्टेडियम के सामने अरविंद ने उसे रोक लिया और पांच फायर कर दिए। 4 गोलियां नंदिनी के शरीर पर लगीं, एक सड़क पर ही गिरी। गंभीर हालत में नंदिनी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

13 सितंबर को नंदिनी का पोस्टमॉर्टम हुआ। परिजन और ससुराल वालों के बीच शव सौंपने को लेकर विवाद भी देखने को मिला। आखिरकार पिता बृजमोहन ने ही बेटी का शव अपने पास लिया।

अरविंद परिहार की आपराधिक प्रवृत्ति से भी पर्दा उठा। वर्ष 2024 में उसने नंदिनी पर गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया था, जिस पर केस दर्ज हुआ और उसे जेल भी जाना पड़ा था। जनवरी 2025 में जमानत मिलने के बाद वह बाहर आया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर 315 बोर के कट्टे से हत्या करने वाले अरविंद परिहार को रिमांड पर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि पीड़िता के परिवार को पूरी सुरक्षा मिलेगी।

यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी बन गई है, साथ ही यह सवाल भी खड़ा करती है कि घरेलू हिंसा के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-revelation-of-the-heart-of-the-husband-who-shot/article-33100

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.