जमीन सीमांकन करने गई राजस्व टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला, तहसीलदार-पटवारी जान बचाकर भागे

Gwalior, MP

ग्वालियर जिले के सिरोल थानाक्षेत्र में जमीन सीमांकन करने पहुंची राजस्व की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया है। भीड़ ने पटवारी की कार के कांच भी तोड़ दिए। इसके साथ ही जमीन के डॉक्यूमेंट छीन लिए। तहसीलदार, पटवारी और दूसरे अफसर जान बचाकर भागे। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में राजस्व टीम पर हमले की बड़ी खबर सामने आई है। अदालत के आदेश पर जमीन का सीमांकन कराने पहुंची प्रशासन की टीम पर जमीन पर मालिकाना हक जताने वालों ने हमला कर दिया। इन लोगों ने लाठियों और पथराव की दम पर सीमांकन रुकवाया और पटवारी की कार को तोड़ दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीमांकन पर बवाल हुरावली सिरोल थाना क्षेत्र में हुआ है। वहीं, पुलिस ने इसमें दो गुटों के 14 लोगों पर केस दर्ज किया है।

दरअसल, सिरोल थाना क्षेत्र के सुरक्षा विहार के पास जमीन सर्वे नंबर 899/3 पर भागीरथ पाल और बारेलाल पाल निवासी सुरक्षा विहार दोनों मालिकाना हक जताते हैं। दोनों का विवाद कोर्ट के सामने आया तो कोर्ट ने जमीन का सीमांकन कराने के आदेश दिए थे। तहसीलदार अनिल राघव, नायब तहसीलदार महेन्द्र यादव, राजस्व निरीक्षक होतम सिंह यादव, राजस्व निरीक्षक राजकिशोर शर्मा, केके शर्मा हल्का पटवारी सिरोल की टीम के साथ वह भी जमीन का सीमाकंन कराने पहुंचे थे।

सीमांकन के दौरान टीम पर हमला

जब सीमांकन लिए टीम मुड्डी लगा रही थी तभी बारेलाल और भागीरथ के परिजन ने इस पर ऐतराज किया और कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों ने सीमांकन रुकवा कर एक पक्ष ने हमला कर दिया। 40-50 लोगों की भीड़ ने सीमांकन का रही टीम पर हमला लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान पटवारी की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

जान बचाकर भागे अधिकारी

जैसे ही अधिकारियो पर हमला हुआ तो टीम के सभी लोग खेतों की तरफ दौड़कर भागे और अपनी जान बचाई। बारेलाल और भागीरथ के बेटे और भतीजों ने किसी को नहीं बख्शा जो सामने आया उसे खदेड़ा और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर भी जमकर पत्थरबाजी भी की।

इस घटना का भी वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद राजस्व की टीम ने पुलिस को सूचना कर इसकी शिकायत थाने में की है। वहीं, पुलिस ने माहौल को संभालते हुए राजस्व टीम की तरफ से दोनों ही पक्षों के 14 लोगों पर मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jan 2025 By दैनिक जागरण

जमीन सीमांकन करने गई राजस्व टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला, तहसीलदार-पटवारी जान बचाकर भागे

Gwalior, MP

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में राजस्व टीम पर हमले की बड़ी खबर सामने आई है। अदालत के आदेश पर जमीन का सीमांकन कराने पहुंची प्रशासन की टीम पर जमीन पर मालिकाना हक जताने वालों ने हमला कर दिया। इन लोगों ने लाठियों और पथराव की दम पर सीमांकन रुकवाया और पटवारी की कार को तोड़ दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीमांकन पर बवाल हुरावली सिरोल थाना क्षेत्र में हुआ है। वहीं, पुलिस ने इसमें दो गुटों के 14 लोगों पर केस दर्ज किया है।

दरअसल, सिरोल थाना क्षेत्र के सुरक्षा विहार के पास जमीन सर्वे नंबर 899/3 पर भागीरथ पाल और बारेलाल पाल निवासी सुरक्षा विहार दोनों मालिकाना हक जताते हैं। दोनों का विवाद कोर्ट के सामने आया तो कोर्ट ने जमीन का सीमांकन कराने के आदेश दिए थे। तहसीलदार अनिल राघव, नायब तहसीलदार महेन्द्र यादव, राजस्व निरीक्षक होतम सिंह यादव, राजस्व निरीक्षक राजकिशोर शर्मा, केके शर्मा हल्का पटवारी सिरोल की टीम के साथ वह भी जमीन का सीमाकंन कराने पहुंचे थे।

सीमांकन के दौरान टीम पर हमला

जब सीमांकन लिए टीम मुड्डी लगा रही थी तभी बारेलाल और भागीरथ के परिजन ने इस पर ऐतराज किया और कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों ने सीमांकन रुकवा कर एक पक्ष ने हमला कर दिया। 40-50 लोगों की भीड़ ने सीमांकन का रही टीम पर हमला लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान पटवारी की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

जान बचाकर भागे अधिकारी

जैसे ही अधिकारियो पर हमला हुआ तो टीम के सभी लोग खेतों की तरफ दौड़कर भागे और अपनी जान बचाई। बारेलाल और भागीरथ के बेटे और भतीजों ने किसी को नहीं बख्शा जो सामने आया उसे खदेड़ा और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर भी जमकर पत्थरबाजी भी की।

इस घटना का भी वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद राजस्व की टीम ने पुलिस को सूचना कर इसकी शिकायत थाने में की है। वहीं, पुलिस ने माहौल को संभालते हुए राजस्व टीम की तरफ से दोनों ही पक्षों के 14 लोगों पर मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-revenue-team-who-went-to-demarcate-land-in-gwalior/article-8781

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.