शाजापुर में नेशनल हाईवे पर मवेशियों का कब्जा, हादसों का बढ़ा खतरा

Shajapur,MP

शाजापुर जिले में नेशनल हाईवे पर आवारा मवेशियों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। मक्सी से पनवाड़ी मार्ग तक कई गांवों—जैसे सनकोटा, ठुकराना और सुनेरा—के पास बड़ी संख्या में गाय-बैल सड़क पर बैठे दिखाई देते हैं।

 स्थानीय लोगों की परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि खासतौर पर शाम के समय मवेशियों का झुंड हाईवे पर बैठ जाता है। कई बार ग्रामीणों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निवासी गोपाल का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और दुर्घटनाओं की संभावना लगातार बढ़ रही है।

एक महीने में 12 गायों की मौत

करीब एक महीने पहले हुए सड़क हादसे में 12 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है। इस घटना के विरोध में मझनिया गांव के लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया था। ट्रक चालक जीतेंद्र ने बताया कि हाईवे पर वाहन चलाना अब बेहद मुश्किल हो गया है, क्योंकि मवेशियों के अचानक सामने आ जाने से दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है।

जिम्मेदारी पर सवाल

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह नेशनल हाईवे प्राधिकरण (NHAI) की जिम्मेदारी है, लेकिन अधिकारी इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे। वहीं NHAI अधिकारी नेहा का कहना है कि टीम नियमित रूप से हाईवे का निरीक्षण करती है और मवेशियों को हटाने की कार्रवाई भी की जाती है, इसके बावजूद दिक्कत बनी हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Aug 2025 By दैनिक जागरण

शाजापुर में नेशनल हाईवे पर मवेशियों का कब्जा, हादसों का बढ़ा खतरा

Shajapur,MP

 स्थानीय लोगों की परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि खासतौर पर शाम के समय मवेशियों का झुंड हाईवे पर बैठ जाता है। कई बार ग्रामीणों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निवासी गोपाल का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और दुर्घटनाओं की संभावना लगातार बढ़ रही है।

एक महीने में 12 गायों की मौत

करीब एक महीने पहले हुए सड़क हादसे में 12 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है। इस घटना के विरोध में मझनिया गांव के लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया था। ट्रक चालक जीतेंद्र ने बताया कि हाईवे पर वाहन चलाना अब बेहद मुश्किल हो गया है, क्योंकि मवेशियों के अचानक सामने आ जाने से दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है।

जिम्मेदारी पर सवाल

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह नेशनल हाईवे प्राधिकरण (NHAI) की जिम्मेदारी है, लेकिन अधिकारी इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे। वहीं NHAI अधिकारी नेहा का कहना है कि टीम नियमित रूप से हाईवे का निरीक्षण करती है और मवेशियों को हटाने की कार्रवाई भी की जाती है, इसके बावजूद दिक्कत बनी हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-risk-of-cattle-occupied-the-national-highway-in-shajapur/article-31464

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.