नकदी और जेवरात लेकर फुर्र हो गई लुटेरी दुल्हन

मध्य प्रदेश  के छतरपुर जिले के हरपालपुर में लुटेरी दुल्हन की लूट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि इस लुटेरी दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाया और शादी के 14 दिन बाद नगदी और जेवर लेकर भाग निकली.

छतरपुर जिले के हरपालपुर में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है. नगर के वार्ड 11 राजा कॉलोनी निवासी एक युवक ने पुलिस से लुटेरी दुल्हन की शिकायत दी. युवक ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि शादी के 14 दिन बाद नई नवेली दुल्हन नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई.

ऐसे झांसे में लेकर कराई गई शादी

दरअसल, नगर वार्ड 11 राजा कॉलोनी निवासी हरनारायण मिश्रा  के पुत्र संदीप मिश्रा ने थाना पुलिस को शिकायत की है. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि दस जनवरी को उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के निवासी थाना गोहांड निवासी सूरजपाल ब्राह्मण और लल्लू ब्राह्मण दोनों पिता-पुत्र एक अन्य साथी महोबकंठ जिला निवासी पट्टेदार पाठक  के पुत्र भगवत पाठक और उनके अन्य साथी सुरेश रावत और टीकमगढ़  जिले के धवारी थाना जतारा निवासी लड़की की मां शीला बाई उसके घर आए. संदीप मिश्रा ने पिता से कहा कि लड़की पढ़ी लिखी है, आप लोग अपने पुत्र का विवाह इस लड़की से करा दें. लड़की का नाम रागिनी बताया. उन्होंने बताया कि रागनी के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है,जिस के बाद मेरे पिता इन लोगों की बातों में आकर शादी का खर्चा देकर शादी के लिए तैयार हो गए. इस के बाद 21 जनवरी को उत्तर प्रदेश के राठ के श्यामला देवी मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से संदीप और रागिनी की शादी हुई.

ऐसे फरार हुई लुटेरी दुल्हन

शादी के बाद दुल्हन ने घर पहुंच कर अजीबोगरीब व्यवहार किया. शादी के 14वें दिनों बाद 5 फरवरी को दुल्हन ने रात के समय खाने में नशीला पदार्थ मिला कर पूरे परिवार को खाना खिला दिया, जिसकी वजह से पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया. अगले दिन सुबह 7 बजे के लगभग संदीप और उसका परिवार उठा, तो देखा कि दुल्हन गायब थी. इसके बाद जब चेक किया तो घर की दूसरी मंजिल से साड़ी लटकती हुई मिली, ऐसी आशंका है कि इसीके सहारे वह दूसरी मंजिल से उतर कर भाग गई होगी.

नकदी और जेवरात लेकर हुई फरार

दुल्हन घर से भागने के साथ ही सोने-चांदी जेवर भी गायब थे. साथ ही घर में रखी 40 हज़ार रुपये की नकदी भी गायब मिली. इसके बाद फरियादी अपनी ससुराल गया, तो वहां कोई नहीं मिला . आसपास के लोगों ने बताया कि सभी 6 लोग मिलकर ऐसी ही शादी करवा कर लोगों ठगने का काम करते हैं. गांव के लोगों ने बताया कि रागनी पहले भी ऐसा कर चुकी हैं. इस मामले में पीड़ित दूल्हा संदीप मिश्रा ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उस की रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाए. हालांकि, घटना के 9 दिन बीतने के बाद अभी तक थाना पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं है. पीड़ित फरियादी मामले में कार्यवाही के लिए थाने के चक्कर लगा रहा है.

वहीं, इस पूरे मामले में थाना टीआई पुष्पक शर्मा का कहना कि संदीप मिश्रा नामक युवक ने शिकायती  आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने बताया कि है शादी के 14 दिन बाद दुल्हन घर से कुछ रुपये और जेवरात लेकर भाग गई है. थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं, जो तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Mar 2025 By दैनिक जागरण

नकदी और जेवरात लेकर फुर्र हो गई लुटेरी दुल्हन

मध्य प्रदेश  के छतरपुर जिले के हरपालपुर में लुटेरी दुल्हन की लूट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि इस लुटेरी दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाया और शादी के 14 दिन बाद नगदी और जेवर लेकर भाग निकली.

छतरपुर जिले के हरपालपुर में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है. नगर के वार्ड 11 राजा कॉलोनी निवासी एक युवक ने पुलिस से लुटेरी दुल्हन की शिकायत दी. युवक ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि शादी के 14 दिन बाद नई नवेली दुल्हन नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई.

ऐसे झांसे में लेकर कराई गई शादी

दरअसल, नगर वार्ड 11 राजा कॉलोनी निवासी हरनारायण मिश्रा  के पुत्र संदीप मिश्रा ने थाना पुलिस को शिकायत की है. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि दस जनवरी को उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के निवासी थाना गोहांड निवासी सूरजपाल ब्राह्मण और लल्लू ब्राह्मण दोनों पिता-पुत्र एक अन्य साथी महोबकंठ जिला निवासी पट्टेदार पाठक  के पुत्र भगवत पाठक और उनके अन्य साथी सुरेश रावत और टीकमगढ़  जिले के धवारी थाना जतारा निवासी लड़की की मां शीला बाई उसके घर आए. संदीप मिश्रा ने पिता से कहा कि लड़की पढ़ी लिखी है, आप लोग अपने पुत्र का विवाह इस लड़की से करा दें. लड़की का नाम रागिनी बताया. उन्होंने बताया कि रागनी के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है,जिस के बाद मेरे पिता इन लोगों की बातों में आकर शादी का खर्चा देकर शादी के लिए तैयार हो गए. इस के बाद 21 जनवरी को उत्तर प्रदेश के राठ के श्यामला देवी मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से संदीप और रागिनी की शादी हुई.

ऐसे फरार हुई लुटेरी दुल्हन

शादी के बाद दुल्हन ने घर पहुंच कर अजीबोगरीब व्यवहार किया. शादी के 14वें दिनों बाद 5 फरवरी को दुल्हन ने रात के समय खाने में नशीला पदार्थ मिला कर पूरे परिवार को खाना खिला दिया, जिसकी वजह से पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया. अगले दिन सुबह 7 बजे के लगभग संदीप और उसका परिवार उठा, तो देखा कि दुल्हन गायब थी. इसके बाद जब चेक किया तो घर की दूसरी मंजिल से साड़ी लटकती हुई मिली, ऐसी आशंका है कि इसीके सहारे वह दूसरी मंजिल से उतर कर भाग गई होगी.

नकदी और जेवरात लेकर हुई फरार

दुल्हन घर से भागने के साथ ही सोने-चांदी जेवर भी गायब थे. साथ ही घर में रखी 40 हज़ार रुपये की नकदी भी गायब मिली. इसके बाद फरियादी अपनी ससुराल गया, तो वहां कोई नहीं मिला . आसपास के लोगों ने बताया कि सभी 6 लोग मिलकर ऐसी ही शादी करवा कर लोगों ठगने का काम करते हैं. गांव के लोगों ने बताया कि रागनी पहले भी ऐसा कर चुकी हैं. इस मामले में पीड़ित दूल्हा संदीप मिश्रा ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उस की रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाए. हालांकि, घटना के 9 दिन बीतने के बाद अभी तक थाना पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं है. पीड़ित फरियादी मामले में कार्यवाही के लिए थाने के चक्कर लगा रहा है.

वहीं, इस पूरे मामले में थाना टीआई पुष्पक शर्मा का कहना कि संदीप मिश्रा नामक युवक ने शिकायती  आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने बताया कि है शादी के 14 दिन बाद दुल्हन घर से कुछ रुपये और जेवरात लेकर भाग गई है. थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं, जो तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-robbery-bride-got-rid-of-cash-and-jewelry/article-14022

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.