मैहर में खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक: क्लीनर की मौके पर मौत, ड्राइवर ने रास्ते में तोड़ा दम

Maihar, MP

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के बायपास पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।

झपकी बनी हादसे की वजह?

पुलिस के अनुसार, पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक (MH 48 BM 1483) के चालक को संभवतः झपकी आ गई थी, जिससे नियंत्रण खो बैठा और यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतक क्लीनर की पहचान गुलाम अली (50 वर्ष), निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जबकि चालक इंद्रपाल यादव (58 वर्ष), निवासी जौनपुर, यूपी, गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ी सांस

घायल चालक इंद्रपाल को तत्काल रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी स्थिति बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्रेन से निकाले गए शव, पुलिस जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना प्रभारी के.पी. त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन और जेसीबी मशीन की सहायता से ट्रक में फंसे शवों को बाहर निकलवाया। दोनों मृतक उत्तर प्रदेश के निवासी थे। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मैहर में खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक: क्लीनर की मौके पर मौत, ड्राइवर ने रास्ते में तोड़ा दम

Maihar, MP

टक्कर इतनी भयानक थी कि क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।

झपकी बनी हादसे की वजह?

पुलिस के अनुसार, पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक (MH 48 BM 1483) के चालक को संभवतः झपकी आ गई थी, जिससे नियंत्रण खो बैठा और यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतक क्लीनर की पहचान गुलाम अली (50 वर्ष), निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जबकि चालक इंद्रपाल यादव (58 वर्ष), निवासी जौनपुर, यूपी, गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ी सांस

घायल चालक इंद्रपाल को तत्काल रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी स्थिति बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्रेन से निकाले गए शव, पुलिस जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना प्रभारी के.पी. त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन और जेसीबी मशीन की सहायता से ट्रक में फंसे शवों को बाहर निकलवाया। दोनों मृतक उत्तर प्रदेश के निवासी थे। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-second-truck-cleaned-with-a-truck-parked-in-maihar/article-26817

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.