राजगढ़ में ब्लाइंड मर्डर का राज खुला, जादू-टोने के शक में युवक ने ली बुजुर्ग की जान

Rajgar, MP

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ के पास एक गांव में बुजुर्ग की हत्या. आरोपी को जेल भेजा.

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. बुजुर्ग की हत्या अंधविश्वास के फेर में की गई थी. आरोपी को शक था कि बुजुर्ग द्वारा उस पर और उसके परिवार परिवार पर काला जादू कराया गया है. इससे गुस्साए युवक ने बुजुर्ग की जान ले ली. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

2 मार्च को रोड किनारे मिला था शव

नरसिंहगढ़ एसडीओपी उपेंद्र सिंह भाटी ने बताया "2 मार्च को नरसिंहगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि पाडल्या बना गांव में एक बुजुर्ग की लाश रोड किनारे पड़ी है. इसकी शिनाख्त लक्ष्मण सिंह पिता नंदराम वर्मा के रूप में की गई. बुजुर्ग इसी गांव का निवासी था." पुलिस ने पहली नजर में ये पता लगा लिया था कि ये मर्डर है. पुलिस ने जांच में पाया कि घटना वाले दिन आरोपी धनराज अपने कुएं में काम कर रहा था. आरोपी ने बताया कि इसी दौरान लक्ष्मण सिंह ने उसे अपशब्द कहे.

हत्या के आरोपी को जेल भेजा

इसके बाद जादू-टोने के शक में पहले से खुन्नस खाए धनराज ने लाठी से बुजुर्ग पर हमला कर दिया. एक ही वार में बुजुर्ग की मौत हो गई. मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने 23 वर्षीय हत्या के आरोपी धनराज सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. हत्या के इस मामले को लेकर गांव में इस बात की चर्चा है कि जमाना कितना आगे बढ़ गया है लेकिन लोग आज भी अंधविश्वास को लेकर इतने गंभीर हैं. खास बात ये है कि मृतक और आरोपी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Mar 2025 By दैनिक जागरण

राजगढ़ में ब्लाइंड मर्डर का राज खुला, जादू-टोने के शक में युवक ने ली बुजुर्ग की जान

Rajgar, MP

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. बुजुर्ग की हत्या अंधविश्वास के फेर में की गई थी. आरोपी को शक था कि बुजुर्ग द्वारा उस पर और उसके परिवार परिवार पर काला जादू कराया गया है. इससे गुस्साए युवक ने बुजुर्ग की जान ले ली. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

2 मार्च को रोड किनारे मिला था शव

नरसिंहगढ़ एसडीओपी उपेंद्र सिंह भाटी ने बताया "2 मार्च को नरसिंहगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि पाडल्या बना गांव में एक बुजुर्ग की लाश रोड किनारे पड़ी है. इसकी शिनाख्त लक्ष्मण सिंह पिता नंदराम वर्मा के रूप में की गई. बुजुर्ग इसी गांव का निवासी था." पुलिस ने पहली नजर में ये पता लगा लिया था कि ये मर्डर है. पुलिस ने जांच में पाया कि घटना वाले दिन आरोपी धनराज अपने कुएं में काम कर रहा था. आरोपी ने बताया कि इसी दौरान लक्ष्मण सिंह ने उसे अपशब्द कहे.

हत्या के आरोपी को जेल भेजा

इसके बाद जादू-टोने के शक में पहले से खुन्नस खाए धनराज ने लाठी से बुजुर्ग पर हमला कर दिया. एक ही वार में बुजुर्ग की मौत हो गई. मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने 23 वर्षीय हत्या के आरोपी धनराज सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. हत्या के इस मामले को लेकर गांव में इस बात की चर्चा है कि जमाना कितना आगे बढ़ गया है लेकिन लोग आज भी अंधविश्वास को लेकर इतने गंभीर हैं. खास बात ये है कि मृतक और आरोपी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-secret-of-blind-murder-in-rajgarh-opened-the-life/article-14563

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.