नौकर निकला 'दगाबाज', बिल्डर को बेहोश कर 1 करोड़ की चोरी, मालिक की थार से फरार

INDORE, MP

इंदौर में बिल्डर ने नेपाली युवक को काम पर रखा, लेकिन वही उन्हें जिंदगी भर का दर्द दे गया. एक करोड़ का चूना लगा दिया.

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में चोरी का अजीब मामला सामने आया है. पॉश कॉलोनी में रहने वाले एक बिल्डर के घर में नौकर ने ही करीब एक करोड़ रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया. घटना को अंजाम देने वाला नौकर बिल्डर को पिछले कुछ दिनों से बेहोशी की गोली खाने में दे रहा था. शनिवार रात को जब बिल्डर बेहोश हो गए तो नौकर अपने एक साथी की सहायता से चोरी की घटना कर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

एजेंसी के जरिये नेपाली युवक को रखा था नौकरी पर
जानकारी के मुताबिक, बिल्डर मोहम्मद अनीस तेजाजी नगर की पॉश कॉलोनी में रहते हैं. 1 दिसंबर को दीपक नेपाली को बिल्डर ने अपने घर पर एक एजेंसी के माध्यम से नौकरी पर रखा था. आरोप है कि नौकरी पर आने के बाद से ही नौकर दीपक अपने मालिक अनीस को रात के खाने में नीद की गोलियां मिलाकर देने लगा. इस तरह से तीन दिनों तक नौकर ने बिल्डर को नीद की गोलियां दीं, जिसके बाद वह तीसरे दिन यानी शनिवार रात को बेहोश हो गए. रविवार सुबह दस बजे उठे तो घर का कीमती सामान घर से गायब था.

हिडन कैमरे में कैद आरोप
गायब माल में सोने-चांदी के जेवरात और लाखों रुपए की नकदी थी. जिसकी अनुमानित कीमत मोहम्मद अनीस ने तकरीबन एक करोड़ रुपए के आसपास बताई है. इसके बाद जब बिल्डर अनीस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो डीवीआर पानी के होद में गिरा हुआ था और नौकर दीपक नेपाली गायब था. लेकिन इस दौरान एक हिडन कैमरा जब बिल्डर ने देखा तो उसमें नौकर दीपक अपने एक साथी के साथ घर में चोरी करता हुआ नजर आया.

नौकर और साथी की तलाश में पुलिस
बिल्डर ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो नौकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर मालिक की थार गाड़ी से वहां से फरार होते हुए नजर आया. मामले में पुलिस ने थार गाड़ी को तीन इमली चौराहे से जप्त कर लिया और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. वहीं एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह का कहना है कि, ''बिल्डर ने चोरी की शिकायत की थी. सीसीटीवी फुटेज में नौकर अपने साथी के साथ घटना को अंजाम देते नजर आया है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Dec 2024 By दैनिक जागरण

नौकर निकला 'दगाबाज', बिल्डर को बेहोश कर 1 करोड़ की चोरी, मालिक की थार से फरार

INDORE, MP

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में चोरी का अजीब मामला सामने आया है. पॉश कॉलोनी में रहने वाले एक बिल्डर के घर में नौकर ने ही करीब एक करोड़ रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया. घटना को अंजाम देने वाला नौकर बिल्डर को पिछले कुछ दिनों से बेहोशी की गोली खाने में दे रहा था. शनिवार रात को जब बिल्डर बेहोश हो गए तो नौकर अपने एक साथी की सहायता से चोरी की घटना कर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

एजेंसी के जरिये नेपाली युवक को रखा था नौकरी पर
जानकारी के मुताबिक, बिल्डर मोहम्मद अनीस तेजाजी नगर की पॉश कॉलोनी में रहते हैं. 1 दिसंबर को दीपक नेपाली को बिल्डर ने अपने घर पर एक एजेंसी के माध्यम से नौकरी पर रखा था. आरोप है कि नौकरी पर आने के बाद से ही नौकर दीपक अपने मालिक अनीस को रात के खाने में नीद की गोलियां मिलाकर देने लगा. इस तरह से तीन दिनों तक नौकर ने बिल्डर को नीद की गोलियां दीं, जिसके बाद वह तीसरे दिन यानी शनिवार रात को बेहोश हो गए. रविवार सुबह दस बजे उठे तो घर का कीमती सामान घर से गायब था.

हिडन कैमरे में कैद आरोप
गायब माल में सोने-चांदी के जेवरात और लाखों रुपए की नकदी थी. जिसकी अनुमानित कीमत मोहम्मद अनीस ने तकरीबन एक करोड़ रुपए के आसपास बताई है. इसके बाद जब बिल्डर अनीस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो डीवीआर पानी के होद में गिरा हुआ था और नौकर दीपक नेपाली गायब था. लेकिन इस दौरान एक हिडन कैमरा जब बिल्डर ने देखा तो उसमें नौकर दीपक अपने एक साथी के साथ घर में चोरी करता हुआ नजर आया.

नौकर और साथी की तलाश में पुलिस
बिल्डर ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो नौकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर मालिक की थार गाड़ी से वहां से फरार होते हुए नजर आया. मामले में पुलिस ने थार गाड़ी को तीन इमली चौराहे से जप्त कर लिया और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. वहीं एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह का कहना है कि, ''बिल्डर ने चोरी की शिकायत की थी. सीसीटीवी फुटेज में नौकर अपने साथी के साथ घटना को अंजाम देते नजर आया है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-servant-turned-out-to-be-a-traitor-made-the/article-5562

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.