- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बकरी चराने गए चरवाहे को बाघ ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश
बकरी चराने गए चरवाहे को बाघ ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश
Umaria, MP
मध्य प्रदेश के उमरिया में बाघ के हमले से चरवाहे की मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव वालों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में दो शावकों के साथ बाघिन की मौजूदगी है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है।
यह पूरा मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र पनपथा के पलझा बीट का है। जानकारी के मुताबिक, जुदधु (50) पिता फज्जी कोल पनपथा के पलझा बीट में बकरी चराने गया था। इस दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जुदधु जब कई देर तक घर वापस नहीं लौट तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
इस दौरान पलझा बीट में उसका शव मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीण इस घटना के विरोध में उतर गए और मौके पर पोस्टमार्टम किए जाने की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है। ग्रामीणों को समझाइश देकर मामले को शांत कराने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए