भोपाल में राशन दुकान पर छापा: 'गेहूं खत्म' कहने वाला दुकानदार निकला झूठा, स्टॉक में मिला 56 क्विंटल अनाज

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल के ओल्ड सुभाष नगर स्थित शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान पर गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने जब औचक निरीक्षण किया, तो वहां अनाज छिपाकर रखने की बड़ी गड़बड़ी सामने आई। दुकानदार द्वारा गेहूं की अनुपलब्धता की जानकारी देने के बावजूद, स्टॉक में 56 क्विंटल गेहूं मौजूद पाया गया।

मशीन में दर्ज था स्टॉक, फिर भी नहीं हो रहा था वितरण

जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार, दुकान की e-POS मशीन में 5632 किलो गेहूं स्टॉक में दर्शाया गया था। इसके बावजूद, विक्रेता लगातार उपभोक्ताओं को यह कहकर लौटा रहा था कि “सरकारी गेहूं अब तक नहीं आया है।” जबकि दुकान में 112 बोरियों में 56 क्विंटल गेहूं मौजूद था।

पहले भी कर चुका है गड़बड़ी, दुकान हो सकती है सस्पेंड

सूत्रों के अनुसार, उक्त दुकानदार शासकीय विभाग में कार्यरत है और पूर्व में आशोका गार्डन क्षेत्र की एक अन्य राशन दुकान में भी इसी तरह की गड़बड़ियों में संलिप्त रहा है। वहां उपभोक्ताओं को गलत जानकारी देकर राशन वितरण में मनमानी की गई थी। विभाग अब इस दुकान को सस्पेंड करने पर विचार कर रहा है।

 मौके पर पहुंचे उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी

जांच के समय दुकान पर कई उपभोक्ता राशन लेने पहुंचे थे। उन्होंने टीम को बताया कि वे कई दिनों से आ रहे थे, लेकिन उन्हें हर बार यही कहा जा रहा था कि "गेहूं खत्म हो गया है।"
स्थानीय निवासी ने कहा:

"हमें अब समझ आया कि बार-बार लौटाए जाने के पीछे सच्चाई क्या थी। आज जो सामने आया, वो हैरान करने वाला है।"

 चावल में भी अनियमितता, 17.5 क्विंटल अधिक पाया गया

जांच के दौरान जब टीम ने चावल के स्टॉक की भी जांच की तो वहां भी गड़बड़ी सामने आई। स्टॉक से 17.5 क्विंटल अधिक चावल पाया गया। इस चावल को जब्त कर लिया गया और तत्काल प्रकरण दर्ज किया गया।

 अधिकारी बोले: गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला आपूर्ति अधिकारी ने कहा कि इस तरह की हरकतें सरकारी खाद्यान्न के दुरुपयोग के दायरे में आती हैं और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि अब सभी सरकारी राशन दुकानों पर औचक निरीक्षण की प्रक्रिया और भी सख्ती से लागू की जाएगी।

🗞️ अब हर जरूरी खबर आपके मोबाइल पर – बिल्कुल तुरंत!
देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, अपराध, मौसम और बहुत कुछ… सब कुछ एक ही जगह पर।
📲 हमारे WhatsApp न्यूज़ ग्रुप से जुड़िए और रहिए हर वक्त अपडेट।
👇
🔗 अभी जॉइन करें: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V 
📤 खबरें अपने परिवार और दोस्तों के व्हाट्सऐप ग्रुप्स में शेयर करें
और उन्हें भी बनाएं सूचना युग का हिस्सा।
🧭 dainikjagranmpcg.com – खबर वहीं, जहां आप हैं।

WhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में राशन दुकान पर छापा: 'गेहूं खत्म' कहने वाला दुकानदार निकला झूठा, स्टॉक में मिला 56 क्विंटल अनाज

Bhopal, MP

मशीन में दर्ज था स्टॉक, फिर भी नहीं हो रहा था वितरण

जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार, दुकान की e-POS मशीन में 5632 किलो गेहूं स्टॉक में दर्शाया गया था। इसके बावजूद, विक्रेता लगातार उपभोक्ताओं को यह कहकर लौटा रहा था कि “सरकारी गेहूं अब तक नहीं आया है।” जबकि दुकान में 112 बोरियों में 56 क्विंटल गेहूं मौजूद था।

पहले भी कर चुका है गड़बड़ी, दुकान हो सकती है सस्पेंड

सूत्रों के अनुसार, उक्त दुकानदार शासकीय विभाग में कार्यरत है और पूर्व में आशोका गार्डन क्षेत्र की एक अन्य राशन दुकान में भी इसी तरह की गड़बड़ियों में संलिप्त रहा है। वहां उपभोक्ताओं को गलत जानकारी देकर राशन वितरण में मनमानी की गई थी। विभाग अब इस दुकान को सस्पेंड करने पर विचार कर रहा है।

 मौके पर पहुंचे उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी

जांच के समय दुकान पर कई उपभोक्ता राशन लेने पहुंचे थे। उन्होंने टीम को बताया कि वे कई दिनों से आ रहे थे, लेकिन उन्हें हर बार यही कहा जा रहा था कि "गेहूं खत्म हो गया है।"
स्थानीय निवासी ने कहा:

"हमें अब समझ आया कि बार-बार लौटाए जाने के पीछे सच्चाई क्या थी। आज जो सामने आया, वो हैरान करने वाला है।"

 चावल में भी अनियमितता, 17.5 क्विंटल अधिक पाया गया

जांच के दौरान जब टीम ने चावल के स्टॉक की भी जांच की तो वहां भी गड़बड़ी सामने आई। स्टॉक से 17.5 क्विंटल अधिक चावल पाया गया। इस चावल को जब्त कर लिया गया और तत्काल प्रकरण दर्ज किया गया।

 अधिकारी बोले: गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला आपूर्ति अधिकारी ने कहा कि इस तरह की हरकतें सरकारी खाद्यान्न के दुरुपयोग के दायरे में आती हैं और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि अब सभी सरकारी राशन दुकानों पर औचक निरीक्षण की प्रक्रिया और भी सख्ती से लागू की जाएगी।

🗞️ अब हर जरूरी खबर आपके मोबाइल पर – बिल्कुल तुरंत!
देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, अपराध, मौसम और बहुत कुछ… सब कुछ एक ही जगह पर।
📲 हमारे WhatsApp न्यूज़ ग्रुप से जुड़िए और रहिए हर वक्त अपडेट।
👇
🔗 अभी जॉइन करें: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V 
📤 खबरें अपने परिवार और दोस्तों के व्हाट्सऐप ग्रुप्स में शेयर करें
और उन्हें भी बनाएं सूचना युग का हिस्सा।
🧭 dainikjagranmpcg.com – खबर वहीं, जहां आप हैं।

WhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-shopkeeper-who-raided-the-ration-shop-in-bhopal-came/article-24859

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.