- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोर में गूंजी हर-हर महादेव की ध्वनि, भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार दर्शन
भोर में गूंजी हर-हर महादेव की ध्वनि, भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार दर्शन
Ujjain, MP
कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रविवार तड़के उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में अलौकिक भस्म आरती का दिव्य नजारा देखने को मिला। ठीक सुबह 4 बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले, गर्भगृह में घनघनाई घंटियों और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आरती का शुभारंभ हुआ।
भस्म आरती से पूर्व पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। तत्पश्चात ‘हरिओम’ जल अर्पित कर भस्म अर्पण की पवित्र प्रक्रिया संपन्न हुई।
मंत्रोच्चार के बीच भगवान को रजत मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्पमालाओं से अलंकृत किया गया। दिव्य श्रृंगार के बाद जब दीप ज्योति प्रज्ज्वलित हुई तो पूरा मंदिर ‘बाबा महाकाल की जय’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए