उज्जैन सिंहस्थ में यूट्यूबर्स बैन! अखाड़ा परिषद अध्यक्ष का बयान, ऐसे लोगों को शिप्रा के घाटों से दूर रखा जाए

Ujjain, MP

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने उज्जैन सिंहस्थ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई. यूट्यूबर्स पर प्रतिबंध लगाने की बात कही.

प्रयागराज कुम्भ के सफल आयोजन के बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज बीते दो दिनों से उज्जैन प्रवास पर हैं. इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के बजट, उज्जैन कुम्भ की तैयारियों और सनातन संस्कृति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, आगामी 2028 के सिंहस्थ में दिव्य, भव्य और अलौकिक नगरी के रूप में उज्जैन को विकसित करना है. उन्होंने उज्जैन कुंभ में स्नान पर्व के दौरान यूट्यूबर्स पर प्रतिबंध लगाने की बात कही.

सिंहस्थ के लिए उज्जैन को भव्य स्वरूप देने की योजना
रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि, ''उज्जैन को दिव्य, भव्य और अलौकिक नगरी के रूप में विकसित करना है, क्योंकि इस बार 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. शहर में सड़क विस्तार और अन्य विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं, लेकिन अभी भी कई कार्य शेष हैं.'' उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर अधूरे प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने की बात भी कही.

Ravindra Puri maharaj in ujjain
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज उज्जैन प्रवास पर 

स्नान पर्व पर यूट्यूबर्स को प्रतिबंधित करने की मांग
रविंद्र पुरी महाराज ने प्रयागराज कुंभ के अनुभवों को साझा करते हुए उज्जैन कुंभ में स्नान पर्व के दौरान यूट्यूबर्स पर प्रतिबंध लगाने की बात कही. उनका कहना है कि, ''कुछ लोग सनातन धर्म को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, इसलिए ऐसे लोगों को शिप्रा नदी के घाटों से दूर रखा जाएगा. ताकि कुंभ का माहौल पवित्र और भक्तिमय बना रहे.''

होली-नमाज विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया
होली और नमाज के समय को लेकर चल रही बहस पर भी रविंद्र पुरी महाराज ने स्पष्ट बयान दिया. उन्होंने कहा कि, ''होली अपने निर्धारित समय पर ही होगी और यदि आवश्यक हुआ तो नमाज के समय में बदलाव किया जा सकता है.'' उन्होंने कहा, "हमारे मुस्लिम भाई भी इस बात को समझते हैं और वे किसी विरोध में नहीं हैं. लेकिन होली साल में केवल एक बार आती है, और यह हमारे लिए एक बड़े उत्सव का समय होता है. इस विषय को बेवजह तूल नहीं देना चाहिए."

उज्जैन के विकास के लिए 2000 करोड़ का बजट
मध्य प्रदेश सरकार ने उज्जैन के विकास के लिए 2000 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है. इस राशि से सड़कों के जाल, आधुनिक बुनियादी ढांचे और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे आने वाले कुंभ में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने कहा कि उज्जैन कुंभ को आध्यात्मिकता, भव्यता और दिव्यता से भरपूर बनाया जाएगा, ताकि यह आयोजन विश्वभर के श्रद्धालुओं के लिए एक अनुभूति का केंद्र बने.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Mar 2025 By दैनिक जागरण

उज्जैन सिंहस्थ में यूट्यूबर्स बैन! अखाड़ा परिषद अध्यक्ष का बयान, ऐसे लोगों को शिप्रा के घाटों से दूर रखा जाए

Ujjain, MP

प्रयागराज कुम्भ के सफल आयोजन के बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज बीते दो दिनों से उज्जैन प्रवास पर हैं. इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के बजट, उज्जैन कुम्भ की तैयारियों और सनातन संस्कृति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, आगामी 2028 के सिंहस्थ में दिव्य, भव्य और अलौकिक नगरी के रूप में उज्जैन को विकसित करना है. उन्होंने उज्जैन कुंभ में स्नान पर्व के दौरान यूट्यूबर्स पर प्रतिबंध लगाने की बात कही.

सिंहस्थ के लिए उज्जैन को भव्य स्वरूप देने की योजना
रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि, ''उज्जैन को दिव्य, भव्य और अलौकिक नगरी के रूप में विकसित करना है, क्योंकि इस बार 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. शहर में सड़क विस्तार और अन्य विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं, लेकिन अभी भी कई कार्य शेष हैं.'' उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर अधूरे प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने की बात भी कही.

Ravindra Puri maharaj in ujjain
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज उज्जैन प्रवास पर 

स्नान पर्व पर यूट्यूबर्स को प्रतिबंधित करने की मांग
रविंद्र पुरी महाराज ने प्रयागराज कुंभ के अनुभवों को साझा करते हुए उज्जैन कुंभ में स्नान पर्व के दौरान यूट्यूबर्स पर प्रतिबंध लगाने की बात कही. उनका कहना है कि, ''कुछ लोग सनातन धर्म को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, इसलिए ऐसे लोगों को शिप्रा नदी के घाटों से दूर रखा जाएगा. ताकि कुंभ का माहौल पवित्र और भक्तिमय बना रहे.''

होली-नमाज विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया
होली और नमाज के समय को लेकर चल रही बहस पर भी रविंद्र पुरी महाराज ने स्पष्ट बयान दिया. उन्होंने कहा कि, ''होली अपने निर्धारित समय पर ही होगी और यदि आवश्यक हुआ तो नमाज के समय में बदलाव किया जा सकता है.'' उन्होंने कहा, "हमारे मुस्लिम भाई भी इस बात को समझते हैं और वे किसी विरोध में नहीं हैं. लेकिन होली साल में केवल एक बार आती है, और यह हमारे लिए एक बड़े उत्सव का समय होता है. इस विषय को बेवजह तूल नहीं देना चाहिए."

उज्जैन के विकास के लिए 2000 करोड़ का बजट
मध्य प्रदेश सरकार ने उज्जैन के विकास के लिए 2000 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है. इस राशि से सड़कों के जाल, आधुनिक बुनियादी ढांचे और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे आने वाले कुंभ में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने कहा कि उज्जैन कुंभ को आध्यात्मिकता, भव्यता और दिव्यता से भरपूर बनाया जाएगा, ताकि यह आयोजन विश्वभर के श्रद्धालुओं के लिए एक अनुभूति का केंद्र बने.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-statement-of-youtubers-bain-akhara-council-president-in-ujjain/article-13752

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.