- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- प्रदेश का पहला पॉड होटल आज से शुरू... सांसद और डीआरएम ने किया उद्घाटन
प्रदेश का पहला पॉड होटल आज से शुरू... सांसद और डीआरएम ने किया उद्घाटन
BHOPAL, MP
भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए मात्र 200 रुपए से शुरू होने वाली आरामदायक और किफायती ठहरने की सुविधा का शुभारंभ हो गया। भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर प्रदेश के पहले पॉड होटल का उद्घाटन सांसद आलोक शर्मा और डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने किया।
क्या है पॉड होटल? पॉड होटल, जिसे कैप्सूल होटल भी कहा जाता है, जापान से प्रेरित एक अनोखी अवधारणा है। इसमें छोटी-छोटी कैप्सूल इकाइयों में यात्रियों को ठहरने की सुविधा दी जाती है, जो कम जगह में उच्च श्रेणी की सुविधाएं प्रदान करती हैं। भोपाल रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शुरू की जा रही है, जिसकी योजना 20 अक्टूबर 2019 को शुरू हुई थी और लगभग 6 साल बाद यह यात्रियों के लिए उपलब्ध हो रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए