कांग्रेस की जमीन मजबूत करने प्रदेश प्रभारी ने तैयार की रणनीति, 27 फरवरी से शुरू होगा अमल

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी लगातार एक्टिव हैं. हरीश चौधरी गुरुवार से एमपी के दौरे पर निकलेंगे. पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी अब एक-एक जिलों की जमीनी स्थिति जानने के लिए गुरुवार से प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे. इसके पहले वे प्रदेश के 14 जिलों की संगठनात्मक जानकारी लेने के पदाधिकारियों की गुरुवार को बैठक करने जा रहे हैं. उन्होंने गुरुवार को इंदौर, भोपाल, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, देवास, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खरगोन और रतलाम जिलों के जिला प्रभारी, सह प्रभारी और जिला अध्यक्षों को भोपाल प्रदेश कार्यालय बुलाया है.

जिलों के संगठन को मजबूत करने की कोशिश

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी का कार्यभार संभालने के बाद ही जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जरूरत बताई थी. उन्होंने कहा था कि "पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले जिला स्तर पर पर पार्टी को मजबूत बनाना होगा. इस दिशा में अब वे गुरुवार को 13 जिलों के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे. इसमें वे एक-एक जिले के पदाधिकारियों से उनके जिले में संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगे.

इस दौरान वे जिले की राजनीतिक स्थिति, कांग्रेस पार्टी की मौजूदा स्थिति और पार्टी संगठन की सक्रियता पर सवाल जवाब करेंगे. इसके बाद वे सभी को संगठन को मजबूत बनाने को लेकर सलाह भी देंगे. बैठक के दौरान उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी सुनील दत्त मौजूद रहेंगे. बैठकों के बाद प्रदेश प्रभारी एक-एक जिले के दौरे पर भी निकलेंगे.

महीने में 15 दिन एमपी में रहेंगे चौधरी

बताया जा रहा है कि वे 28 फरवरी को विदिशा का दौरा करेंगे. इस दौरान वे वहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने पिछले दिनों कार्यभार संभालने के दौरान ही साफ कहा था कि वे महीने में कम से कम 15 दिन मध्य प्रदेश में रहेंगे और ब्लॉक स्तर तक जाएंगे. बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी उनसे आग्रह किया था कि वे एक बार प्रदेश के सभी जिलों का दौरा जरूर कर लें. इससे उन्हें प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की समस्याओं, भौगोलिक और क्षेत्रीय स्थिति, लोगों के व्यवहार को समझने में आसानी होगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Feb 2025 By दैनिक जागरण

कांग्रेस की जमीन मजबूत करने प्रदेश प्रभारी ने तैयार की रणनीति, 27 फरवरी से शुरू होगा अमल

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी अब एक-एक जिलों की जमीनी स्थिति जानने के लिए गुरुवार से प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे. इसके पहले वे प्रदेश के 14 जिलों की संगठनात्मक जानकारी लेने के पदाधिकारियों की गुरुवार को बैठक करने जा रहे हैं. उन्होंने गुरुवार को इंदौर, भोपाल, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, देवास, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खरगोन और रतलाम जिलों के जिला प्रभारी, सह प्रभारी और जिला अध्यक्षों को भोपाल प्रदेश कार्यालय बुलाया है.

जिलों के संगठन को मजबूत करने की कोशिश

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी का कार्यभार संभालने के बाद ही जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जरूरत बताई थी. उन्होंने कहा था कि "पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले जिला स्तर पर पर पार्टी को मजबूत बनाना होगा. इस दिशा में अब वे गुरुवार को 13 जिलों के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे. इसमें वे एक-एक जिले के पदाधिकारियों से उनके जिले में संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगे.

इस दौरान वे जिले की राजनीतिक स्थिति, कांग्रेस पार्टी की मौजूदा स्थिति और पार्टी संगठन की सक्रियता पर सवाल जवाब करेंगे. इसके बाद वे सभी को संगठन को मजबूत बनाने को लेकर सलाह भी देंगे. बैठक के दौरान उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी सुनील दत्त मौजूद रहेंगे. बैठकों के बाद प्रदेश प्रभारी एक-एक जिले के दौरे पर भी निकलेंगे.

महीने में 15 दिन एमपी में रहेंगे चौधरी

बताया जा रहा है कि वे 28 फरवरी को विदिशा का दौरा करेंगे. इस दौरान वे वहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने पिछले दिनों कार्यभार संभालने के दौरान ही साफ कहा था कि वे महीने में कम से कम 15 दिन मध्य प्रदेश में रहेंगे और ब्लॉक स्तर तक जाएंगे. बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी उनसे आग्रह किया था कि वे एक बार प्रदेश के सभी जिलों का दौरा जरूर कर लें. इससे उन्हें प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की समस्याओं, भौगोलिक और क्षेत्रीय स्थिति, लोगों के व्यवहार को समझने में आसानी होगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-strategy-prepared-by-the-state-in-charge-to-strengthen/article-11807

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.