ग्वालियर में व्यापारी से 12 लाख की ठगी: सप्लाई कंपनी पर सिक्योरिटी रकम हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR

ग्वालियर (म.प्र.)

On

नया बाजार व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष ने जमा कराई थी लाखों की सिक्योरिटी, बिना सूचना अनुबंध खत्म कर कंपनी हुई गायब

ग्वालियर में नया बाजार व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक बाहरी कंपनी ने व्यापार के नाम पर उनसे 12 लाख रुपए बतौर सिक्योरिटी जमा कराई और बाद में अनुबंध तोड़कर रकम लौटाने से इनकार कर दिया। लंबे समय तक भटकने के बाद व्यापारी को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी, जिसके आदेश पर अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

एमपी नगर क्षेत्र निवासी विजय जाजू, जो नया बाजार कंपू में व्यापार करते हैं, ने वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश स्थित प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड कंपनी से निर्माण सामग्री की खरीद के लिए अनुबंध किया था। कंपनी प्रबंधन ने सप्लाई शुरू करने से पहले सिक्योरिटी डिपॉजिट की मांग की थी, जिस पर विजय जाजू ने करीब 12 लाख रुपए कंपनी को जमा कराए थे।

अनुबंध के अनुसार, जितना सामान कंपनी भेजती थी, उतनी राशि का भुगतान व्यापारी नियमित रूप से करता था। कुछ समय तक सप्लाई सुचारू रूप से चलती रही, लेकिन बाद में कंपनी ने बिना किसी पूर्व सूचना के अनुबंध समाप्त कर दिया और सामग्री भेजना बंद कर दिया।

जब विजय जाजू ने सिक्योरिटी राशि वापस मांगी तो कंपनी प्रबंधन ने टालमटोल शुरू कर दी। अलग-अलग बहाने बनाए गए और मामला साल 2021 तक लटकता रहा। कई बार संपर्क करने के बावजूद जब राशि नहीं लौटाई गई, तो अंततः व्यापारी ने न्यायालय में परिवाद दायर किया।

मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने कंपू थाना पुलिस को कंपनी और उसके जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए। आदेश मिलते ही पुलिस ने विजय अग्रवाल, शशांक त्रिपाठी और प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड के लेखाधिकारी मनीष सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

कंपनी प्रबंधन से जुड़े आरोपी बनारस, मुंबई और कोलकाता से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-supply-company-was-accused-of-defrauding-a-businessman-of/article-45339

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.