धार में युवक ने की आत्महत्या, लिव-इन पार्टनर पर केस दर्ज, प्रेमिका फरार

Dhar, MP

मध्यप्रदेश के धार जिले में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रोहित चौहान (21) निवासी दाबड़ा, तहसील धरमपुरी के रूप में हुई है।

घटना धार शहर की दीनदयालपुरम कॉलोनी स्थित किराए के मकान की है, जहां वह अपनी प्रेमिका मनीषा चौहान (20) के साथ रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 23 जून की शाम करीब 7:30 बजे की है, जब रोहित ने फंदा लगाकर जान दे दी। उस वक्त मनीषा घर पर ही मौजूद थी। आत्महत्या की सूचना मनीषा ने अपने दो दोस्तों को फोन कर दी, जिसके बाद रोहित को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव छोड़कर फरार हुई प्रेमिका

रोहित की मौत की पुष्टि होते ही मनीषा उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन शव छोड़कर मौके से फरार हो गई। पुलिस ने मौके की छानबीन करने के बाद मनीषा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल, मनीषा की तलाश की जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कॉल डिटेल और रिश्तों की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल कॉल डिटेल्स और दोनों के रिश्ते की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मनीषा और रोहित के बीच बीते कुछ दिनों से अनबन की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले से जुड़े हर पहलू को ध्यान में रखकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पड़ोसी और मकान मालिक से भी पूछताछ

घटना के बाद पुलिस ने पड़ोसियों और मकान मालिक से भी पूछताछ की है। पुलिस को जानकारी मिली है कि रोहित और मनीषा बीते कुछ महीनों से एक साथ रह रहे थे, लेकिन उनके बीच झगड़े की बातें सामने आई हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jul 2025 By दैनिक जागरण

धार में युवक ने की आत्महत्या, लिव-इन पार्टनर पर केस दर्ज, प्रेमिका फरार

Dhar, MP

घटना धार शहर की दीनदयालपुरम कॉलोनी स्थित किराए के मकान की है, जहां वह अपनी प्रेमिका मनीषा चौहान (20) के साथ रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 23 जून की शाम करीब 7:30 बजे की है, जब रोहित ने फंदा लगाकर जान दे दी। उस वक्त मनीषा घर पर ही मौजूद थी। आत्महत्या की सूचना मनीषा ने अपने दो दोस्तों को फोन कर दी, जिसके बाद रोहित को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव छोड़कर फरार हुई प्रेमिका

रोहित की मौत की पुष्टि होते ही मनीषा उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन शव छोड़कर मौके से फरार हो गई। पुलिस ने मौके की छानबीन करने के बाद मनीषा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल, मनीषा की तलाश की जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कॉल डिटेल और रिश्तों की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल कॉल डिटेल्स और दोनों के रिश्ते की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मनीषा और रोहित के बीच बीते कुछ दिनों से अनबन की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले से जुड़े हर पहलू को ध्यान में रखकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पड़ोसी और मकान मालिक से भी पूछताछ

घटना के बाद पुलिस ने पड़ोसियों और मकान मालिक से भी पूछताछ की है। पुलिस को जानकारी मिली है कि रोहित और मनीषा बीते कुछ महीनों से एक साथ रह रहे थे, लेकिन उनके बीच झगड़े की बातें सामने आई हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-tag-of-analaki-found-in-south-8-9-films-ghawan/article-27180

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.