- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बांधवगढ़ में संदिग्ध अवस्था में मिला तेंदुए का शव, नाखून सहित कई अंग गायब, जांच में जुटी टीम
बांधवगढ़ में संदिग्ध अवस्था में मिला तेंदुए का शव, नाखून सहित कई अंग गायब, जांच में जुटी टीम
Umariya, MP
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक तेंदुए का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है. उसके कई अंग गायब हैं. शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम मामले की जांच कर रही है.
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक तेंदुए का शव मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है, क्योंकि इस शव से कई अंग गायब हैं. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम जांच में जुटी हुई है. ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है आखिर तेंदुए की मौत कैसे हुई और उसके अंग किसने और कैसे गायब किए.
तेंदुए का मिला शव
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक तेंदुए का शव मिला है. संदिग्ध अवस्था में यह शव बांधवगढ़ के पनपथा कोर परिक्षेत्र के सेहरा बीट के कक्ष क्रमांक आरएफ 449 में मिला है. शव मिलते ही टाइगर रिजर्व प्रबंधन अलर्ट मोड पर आ गया है.
तेंदुए के कुछ अंग गायब
जानकारी के मुताबिक जैसे ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के प्रबंधन को इसकी सूचना मिली आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. पाया गया कि तेंदुए के शव से नाखून सहित कुछ अन्य अंग गायब मिले हैं. जिसके बाद से ही लगातार इसकी जांच की जा रही है. आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग अभियान भी चलाया जा रहा है. डॉग स्क्वाड की मदद भी ली जा रही है.
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पीके वर्मा ने बताया "तेंदुए का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है, दो डॉक्टरों की टीम ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया है. शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम मामले की जांच कर रही है."
बढ़ा दी गई है गश्ती
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए की संदिग्ध अवस्था में इस तरह से शव का मिलना कई सवाल भी खड़े कर रहा है. तेंदुए के शव से नाखून और कुछ अन्य अंग गायब हैं उससे सवाल खड़ा होता है कि क्या इस क्षेत्र में शिकारी सक्रिय हैं? बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इस घटना के बाद वन्य जीव सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. बीटीआर प्रबंधन ने कहा है कि दोषियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में गश्ती भी बढ़ा दी गई है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए