- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP के बुरहानपुर में बहनों का मंदिर, यहां भक्त से लेकर पुजारी तक सभी महिलाएं, पुरुषों की No Entry
MP के बुरहानपुर में बहनों का मंदिर, यहां भक्त से लेकर पुजारी तक सभी महिलाएं, पुरुषों की No Entry
Burhanpur, MP
आपने उन मंदिरों के बारे में जरूर सुना होगा जहां महिलाओं का प्रवेश वर्जित हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक ऐसा मंदिर है जहां सिर्फ महिलाओं की एंट्री होती है. आइए जानते हैं इस खास मंदिर के बारे में.
बुरहानपुर में मध्य प्रदेश का एक मात्र ऐसा मंदिर है जो केवल महिलाओं के लिए बनाया गया है. इस मंदिर में केवल महिलाओं की ही इंट्री है. मंदिर में पुरुषों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी है, इस मंदिर में आकर महिलाएं ध्यान, पूजा-पाठ और भजन पूरी तरह से स्वतंत्रता से खुद करती हैं. यह मंदिर बुरहानपुर के ऐतिहासिक स्वामीनारायण मंदिर परिसर में है, एक दशक से अधिक समय से बहनों के मंदिर नाम से प्रसिद्ध इस स्थल का कुछ साल पहले जीर्णोद्धार कराया गया था, जिससे यह मंदिर और अधिक सुसज्जित और भव्य बन गया है. आइए जानते हैं इस मंदिर से जुड़ी अहम जानकारी.
बहनों के मंदिर में क्या खास है?
इस मंदिर में महिलाएं नियमित रूप से पूजा अर्चना करती हैं. सामूहिक रूप से सत्संग, गीत, भजन का गायन करती हैं. मंदिर में स्वामीनारायण संप्रदाय में महिलाओं के महत्व को दर्शाने के लिए आकर्षक चित्रों को लगाया गया है. इस मंदिर में आकर हर एक महिला खुद को काफी गौरान्वित महसूस करती हैं. महिलाओं का कहना है कि इस तरह के मंदिर में आने व पूजा अर्चना करने यह महसूस होता है कि उनका उनके धर्म में काफी महत्व है.
यहां आने वाली महिलाओं का कहना है आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं. स्वामीनारायण मंदिर के महंत का भी कहना है कि स्वामीनारायण संप्रदाय में महिलाओं का कितना महत्व है, यह इस बात अंदाज लगाया जा सकता है कि बुरहानपुर में महिलाओं के लिए मंदिर बनाया गया है, जिसमें पुरुषों के प्रवेश पर प्रतिबंध है. ऐसे मंदिर जो पुरूष और महिला दोनों के लिए है. इन मंदिरों में महिलाए आ सकती है, लेकिन महिलाओं के लिए बनाए इस मंदिर में पुरुषों की एंट्री नहीं है. मंदिर की देखरेख पूजा पाठ का काम भी महिला पुजारी द्वारा किया जाता है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए