हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के घर चोरी का खुलासा

Indore,MP

इंदौर के खुड़ैल स्थित प्रगति विहार कॉलोनी में 10 अगस्त को हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रमेश गर्ग के घर हुई बड़ी चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।

वारदात में शामिल बांक टांडा गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से सोने के जेवर, नकदी और बोलेरो वाहन बरामद हुआ है।

हथियार लेकर घुसे थे बदमाश

वारदात के दौरान आरोपी हथियारों से लैस होकर बंगले में दाखिल हुए थे। उन्होंने जज के बेटे पर लोहे की रॉड से हमला करने की कोशिश भी की थी।

200 से ज्यादा CCTV खंगाले

एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने धार, अलीराजपुर, बड़वानी और झाबुआ में सक्रिय गिरोहों की पड़ताल की और 200 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले।

दो बदमाश गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने समीर उर्फ समीरा (निवासी रगन मकवाना, धार) और सर्कल पुत्र इंदरसिंह मंडलोई (निवासी टांडा) को पकड़ लिया।

गार्ड की मौजूदगी में तोड़ी ग्रिल

आरोपियों ने घर के बाहर गार्ड की मौजूदगी के बावजूद खिड़की की ग्रिल काटकर प्रवेश किया था। उनके पास लट्ठ, टॉमी और अन्य औजार भी थे।

परिवार को सुबह हुई चोरी की भनक

सुबह जब ऋत्विक गर्ग की पत्नी उठीं तो कमरा अस्त-व्यस्त मिला, अलमारी खुली थी और गहने-नकदी गायब थे।

जेवर-नकदी और बोलेरो बरामद

पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, 40 हजार रुपए नकद और बोलेरो वाहन बरामद किया है।

चार और बदमाशों की तलाश

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने चार साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है।

सीरियल वारदातों में शामिल गैंग

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी कुख्यात बांक टांडा गैंग से जुड़े हैं। यह गैंग रात के समय बायपास और आसपास की कालोनियों को निशाना बनाकर लूटपाट करता और कार से फरार हो जाता था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Aug 2025 By दैनिक जागरण

हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के घर चोरी का खुलासा

Indore,MP

वारदात में शामिल बांक टांडा गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से सोने के जेवर, नकदी और बोलेरो वाहन बरामद हुआ है।

हथियार लेकर घुसे थे बदमाश

वारदात के दौरान आरोपी हथियारों से लैस होकर बंगले में दाखिल हुए थे। उन्होंने जज के बेटे पर लोहे की रॉड से हमला करने की कोशिश भी की थी।

200 से ज्यादा CCTV खंगाले

एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने धार, अलीराजपुर, बड़वानी और झाबुआ में सक्रिय गिरोहों की पड़ताल की और 200 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले।

दो बदमाश गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने समीर उर्फ समीरा (निवासी रगन मकवाना, धार) और सर्कल पुत्र इंदरसिंह मंडलोई (निवासी टांडा) को पकड़ लिया।

गार्ड की मौजूदगी में तोड़ी ग्रिल

आरोपियों ने घर के बाहर गार्ड की मौजूदगी के बावजूद खिड़की की ग्रिल काटकर प्रवेश किया था। उनके पास लट्ठ, टॉमी और अन्य औजार भी थे।

परिवार को सुबह हुई चोरी की भनक

सुबह जब ऋत्विक गर्ग की पत्नी उठीं तो कमरा अस्त-व्यस्त मिला, अलमारी खुली थी और गहने-नकदी गायब थे।

जेवर-नकदी और बोलेरो बरामद

पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, 40 हजार रुपए नकद और बोलेरो वाहन बरामद किया है।

चार और बदमाशों की तलाश

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने चार साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है।

सीरियल वारदातों में शामिल गैंग

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी कुख्यात बांक टांडा गैंग से जुड़े हैं। यह गैंग रात के समय बायपास और आसपास की कालोनियों को निशाना बनाकर लूटपाट करता और कार से फरार हो जाता था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-theft-of-the-house-of-a-retired-judge-of/article-31276

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.