- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- कोसों दूर से आकर चंदन का पेड़ काटते पकड़े गए चोर, मामला एक विश्वविद्यालय के जंगल का है
कोसों दूर से आकर चंदन का पेड़ काटते पकड़े गए चोर, मामला एक विश्वविद्यालय के जंगल का है
Sagar, MP
मध्यप्रदेश के सागर जिले में डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार रात मुस्तैदी दिखाते हुए परिसर में चंदन और सागौन वृक्षों की कटाई कर रहे दो युवकों को पकड़ा है।विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि रात तीन बजे के आसपास वैली हिल्स स्थित नैनो टेक्नोलॉजी भवन परिसर के सुरक्षा कर्मियों को चोरी करने आए युवकों की आहट मिली, जिसकी सूचना तुरंत सभी पॉइंट्स पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को वायरलेस के माध्यम से दी गई।
सूचना मिलते ही सुरक्षा अधिकारी प्रो. राजेंद्र यादव के नेतृत्व में 40 सदस्यीय सुरक्षा टीम ने परिसर की सर्चिंग की और वृक्षों की कटाई कर रहे दो युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से चंदन और सागौन के कटे हुए पेड़, पेड़ काटने के कई औजार, नशीली गोलियां, दो मोटर साइकिल और अन्य सामग्री मिली। टीम ने युवकों को सुरक्षा विभाग में लाकर इसकी सूचना पुलिस विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को दी। सुरक्षा विभाग ने युवकों को अग्रिम कार्रवाई के लिए सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए