ऊंचाई से महाकाल नगरी को देखने का रोमांचकारी अनुभव शुरू, स्काई डाइविंग फेस्टिवल का हुआ श्री गणेश

Ujjain, MP

प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने एवं पर्यटन गतिविधियों में विविधता लाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा लगातार चौथे साल स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्ष उज्जैन में तीन माह के लिये पर्यटकों को 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर महाकाल की नगरी को देखने का रोमांचकारी अनुभव मिल रहा है। स्काई डाइविंग फेस्टिवल का शुभारंभ कार्यक्रम उज्जैन में दताना एयरस्ट्रिप पर किया गया। स्काई डाइविंग करने का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे रहेगा। इसकी बुकिंग www.skyhighindia.com पर की जा सकती है। 

उज्जैन में दताना हवाई पट्टी पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा लगातार चौथे साल स्काई डाइविंग फेस्टिवल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा बतौर विशिष्ठ अतिथि शामिल हुए। विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा ने इस अवसर पर कहा कि उज्जैन में सांस्कृतिक पर्यटन के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने के लिए सरकार द्वारा निरन्तर कार्य किए जा रहे हैं। यह हम सबके लिए एक अभिवन कार्यक्रम है।

निगम सभापति कलावती यादव ने इस अवसर पर कहा कि उज्जैन में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ एडवेंचर के क्षेत्र में शहर का नाम रौशन करने की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार की यह अनूठी पहल है। स्काई डाइविंग फेस्टिवल में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल किया जाए। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि पर्यटन बोर्ड के द्वारा अगले 3 माह तक स्काई डाइविंग के आयोजन के लिए वे बधाई देते हैं। निश्चित रुप से उज्जैन में एडवेंचर प्रेमियों के लिए यह अलग प्रकार का अनुभव होगा और उज्जैन धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ एडवेंचर हब बनने की दिशा में भी अग्रसर होगा।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि उनकी स्वयं स्काई डाइविंग में रुची रही है। पिछले वर्ष जब उज्जैन में स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया था तब वे कहीं ओर पदस्थ थे। उन्होंने स्काई डाइविंग करने की इच्छा जाहिर की थी। इस वर्ष उन्हें स्काई डाइविंग का अनुठा अनुभव प्राप्त हो रहा है। पर्यटन विभाग के संयुक्त संचालक एस.के.श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा लगातार चौथे वर्ष उज्जैन में स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन की आबो-हवा स्काई डाइविंग गतिविधि के लिए बेहद अनुकूल है। स्काई डाइविंग का हब उज्जैन को बनाने के प्रयास किए जायेंगे। निश्चित रुप से एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

स्काई डाइविंग कराने वाली संस्था स्काई हॉय के प्रशिक्षक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर एसएस शेखावत ने कहा कि स्काई डाइविंग के लिए एडवेंचर प्रेमियों के द्वारा बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। उज्जैन का वातावरण स्काई डाइविंग के लिए बहुत अच्छा है। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के द्वारा स्काई डाइविंग की गई।sakaii-daivaga_8ac471b97a4080ff28e85b95e042a5d0

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Nov 2024 By दैनिक जागरण

ऊंचाई से महाकाल नगरी को देखने का रोमांचकारी अनुभव शुरू, स्काई डाइविंग फेस्टिवल का हुआ श्री गणेश

Ujjain, MP

इस वर्ष उज्जैन में तीन माह के लिये पर्यटकों को 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर महाकाल की नगरी को देखने का रोमांचकारी अनुभव मिल रहा है। स्काई डाइविंग फेस्टिवल का शुभारंभ कार्यक्रम उज्जैन में दताना एयरस्ट्रिप पर किया गया। स्काई डाइविंग करने का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे रहेगा। इसकी बुकिंग www.skyhighindia.com पर की जा सकती है। 

उज्जैन में दताना हवाई पट्टी पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा लगातार चौथे साल स्काई डाइविंग फेस्टिवल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा बतौर विशिष्ठ अतिथि शामिल हुए। विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा ने इस अवसर पर कहा कि उज्जैन में सांस्कृतिक पर्यटन के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने के लिए सरकार द्वारा निरन्तर कार्य किए जा रहे हैं। यह हम सबके लिए एक अभिवन कार्यक्रम है।

निगम सभापति कलावती यादव ने इस अवसर पर कहा कि उज्जैन में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ एडवेंचर के क्षेत्र में शहर का नाम रौशन करने की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार की यह अनूठी पहल है। स्काई डाइविंग फेस्टिवल में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल किया जाए। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि पर्यटन बोर्ड के द्वारा अगले 3 माह तक स्काई डाइविंग के आयोजन के लिए वे बधाई देते हैं। निश्चित रुप से उज्जैन में एडवेंचर प्रेमियों के लिए यह अलग प्रकार का अनुभव होगा और उज्जैन धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ एडवेंचर हब बनने की दिशा में भी अग्रसर होगा।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि उनकी स्वयं स्काई डाइविंग में रुची रही है। पिछले वर्ष जब उज्जैन में स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया था तब वे कहीं ओर पदस्थ थे। उन्होंने स्काई डाइविंग करने की इच्छा जाहिर की थी। इस वर्ष उन्हें स्काई डाइविंग का अनुठा अनुभव प्राप्त हो रहा है। पर्यटन विभाग के संयुक्त संचालक एस.के.श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा लगातार चौथे वर्ष उज्जैन में स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन की आबो-हवा स्काई डाइविंग गतिविधि के लिए बेहद अनुकूल है। स्काई डाइविंग का हब उज्जैन को बनाने के प्रयास किए जायेंगे। निश्चित रुप से एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

स्काई डाइविंग कराने वाली संस्था स्काई हॉय के प्रशिक्षक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर एसएस शेखावत ने कहा कि स्काई डाइविंग के लिए एडवेंचर प्रेमियों के द्वारा बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। उज्जैन का वातावरण स्काई डाइविंग के लिए बहुत अच्छा है। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के द्वारा स्काई डाइविंग की गई।sakaii-daivaga_8ac471b97a4080ff28e85b95e042a5d0

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-thrilling-experience-of-seeing-mahakal-city-from-height-begins/article-3181

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.