- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बाघ से भिड़ा बहादुर चरवाहा: डंडे से किया मुकाबला, घायल हालत में खुद पहुंचा मदद मांगने
बाघ से भिड़ा बहादुर चरवाहा: डंडे से किया मुकाबला, घायल हालत में खुद पहुंचा मदद मांगने
Balaghat, MP
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में इंसानी हिम्मत और जंगल के खतरनाक सच की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कटंगी वन परिक्षेत्र के कन्हड़गांव बीट में एक चरवाहा बाघ के हमले का शिकार बन गया, लेकिन अपनी सूझबूझ और साहस से उसने बाघ को डंडे से मारकर भगा दिया।
घटना 9 जुलाई को उस वक्त हुई जब बस्तीराम नामक चरवाहा अपने मवेशियों को चराने के लिए वन कक्ष क्रमांक 794 में गया था। उस वक्त वह काली बरसाती पहने हुए था। तभी पीछे से एक बाघ ने उस पर अचानक हमला कर दिया।
डंडे से किया पलटवार, फिर खुद दी परिजनों को सूचना
बाघ के हमले में बस्तीराम के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। अपने पास रखे डंडे से बाघ पर वार कर दिया, जिससे बाघ डरकर भाग गया। घायल होने के बावजूद बस्तीराम करीब 200 मीटर पैदल चलकर अपने परिजनों को फोन पर सूचना देने में सफल रहा।
इसके बाद बस्तीराम के बेटे ने वन विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। पहले उसे कटंगी अस्पताल में प्राथमिक इलाज दिया गया और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
स्थिति स्थिर, वन विभाग ने दी सहायता
परिक्षेत्र सहायक बाबूलाल चढ़ार ने जानकारी दी कि बस्तीराम की हालत अब स्थिर है। वन विभाग की ओर से 5 हजार रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की गई है और पूरा इलाज विभाग द्वारा ही वहन किया जाएगा।
ग्रामीणों को चेतावनी, जंगल में न जाएं
घटना के बाद वन विभाग ने कन्हड़गांव सहित आसपास के गांवों में सतर्कता अभियान शुरू कर दिया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि जंगल की ओर न जाएं, क्योंकि इलाके में बाघ की सक्रियता देखी गई है। वन टीम लगातार निगरानी कर रही है।
यह घटना न केवल वन्यजीवों और इंसानों के बीच बढ़ते टकराव को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि एक आम ग्रामीण भी विपरीत परिस्थिति में कितनी साहसिक प्रतिक्रिया दे सकता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए