चलती ट्रेन में सुबह-सुबह गूंजी किलकारी, भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचने पर काटी गई गर्भनाल

BHOPAL, MP

लोकमान्य तिलक-सीतापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सवार प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया. रेलवे ने तुरंत पहुंचाई चिकित्सकों की टीम.

 गाड़ी संख्या 12107 लोकमान्य तिलक-सीतापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया है. महिला को प्रसव पीड़ा की सूचना मिलते ही रेलवे ने तुरंत मदद के लिए स्टाफ पहुंचाया, जिसके बाद मेडिकल टीम ने गर्भनाल काटकर बच्चे को उससे अलग किया. वहीं भोपाल स्टेशन पर महिला को रेलवे स्टाफ ने रिसीव किया और अस्पताल पहुंचाया.

ट्रेन में ही दिया बच्चे को जन्म

भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया, "गाड़ी संख्या 12107 लोकमान्य तिलक-सीतापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में धनीराम और उनकी गर्भवती पत्नी पूजा देवी के साथ यात्रा कर रहे थे. उन्हें कानपुर पहुंचना था लेकिन इससे पहले ही स्लीपर कोच नंबर 6 में यात्रा कर रही पूजा देवी को भुसावल और भोपाल के बीच, तड़के 3.30 पर प्रसव पीड़ा हुई. इसी दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ ने भोपाल मंडल के वाणिज्य नियंत्रण कक्ष को सूचना दी कि महिला ने बच्चे को जन्म दिया है, लेकिन गर्भनाल अभी तक नहीं कटी है. इसकी सूचना मिलते ही उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) जावेद अंसारी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. रेलवे अस्पताल भोपाल से डॉ. आशा चमनिया के नेतृत्व में मेडिकल टीम को बुलाया गया."

हमीदिया अस्पताल में कराया भर्ती

सौरभ कटारिया ने बताया कि "ट्रेन भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर सुबह 5.58 बजे पहुंची, जहां रेलवे स्टाफ और मेडिकल टीम पहले से ही तैयार थी. मेडिकल टीम ने कोच में जाकर महिला और नवजात को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की. इसके बाद उन्हें व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की मदद से उतारा गया और बेहतर चिकित्सा देखभाल के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया." हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि प्रसूता और नवजात की सेहत अब अच्छी है. उनको अभी ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Dec 2024 By दैनिक जागरण

चलती ट्रेन में सुबह-सुबह गूंजी किलकारी, भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचने पर काटी गई गर्भनाल

BHOPAL, MP

 गाड़ी संख्या 12107 लोकमान्य तिलक-सीतापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया है. महिला को प्रसव पीड़ा की सूचना मिलते ही रेलवे ने तुरंत मदद के लिए स्टाफ पहुंचाया, जिसके बाद मेडिकल टीम ने गर्भनाल काटकर बच्चे को उससे अलग किया. वहीं भोपाल स्टेशन पर महिला को रेलवे स्टाफ ने रिसीव किया और अस्पताल पहुंचाया.

ट्रेन में ही दिया बच्चे को जन्म

भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया, "गाड़ी संख्या 12107 लोकमान्य तिलक-सीतापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में धनीराम और उनकी गर्भवती पत्नी पूजा देवी के साथ यात्रा कर रहे थे. उन्हें कानपुर पहुंचना था लेकिन इससे पहले ही स्लीपर कोच नंबर 6 में यात्रा कर रही पूजा देवी को भुसावल और भोपाल के बीच, तड़के 3.30 पर प्रसव पीड़ा हुई. इसी दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ ने भोपाल मंडल के वाणिज्य नियंत्रण कक्ष को सूचना दी कि महिला ने बच्चे को जन्म दिया है, लेकिन गर्भनाल अभी तक नहीं कटी है. इसकी सूचना मिलते ही उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) जावेद अंसारी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. रेलवे अस्पताल भोपाल से डॉ. आशा चमनिया के नेतृत्व में मेडिकल टीम को बुलाया गया."

हमीदिया अस्पताल में कराया भर्ती

सौरभ कटारिया ने बताया कि "ट्रेन भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर सुबह 5.58 बजे पहुंची, जहां रेलवे स्टाफ और मेडिकल टीम पहले से ही तैयार थी. मेडिकल टीम ने कोच में जाकर महिला और नवजात को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की. इसके बाद उन्हें व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की मदद से उतारा गया और बेहतर चिकित्सा देखभाल के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया." हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि प्रसूता और नवजात की सेहत अब अच्छी है. उनको अभी ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-umbilical-cord-was-cut-on-reaching-bhopal-railway-station/article-5161

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.