गरीब ऑटोवाले की अनोखी ईमानदारी ! रिक्शे में छूटी 500 के नोटों की गड्डी, रखने से किया इनकार

Rewa, MP

मां और बहन के साथ एहसान रीवा के सिविल लाइन थाने पहुंचे. वहां उन्होंने थानेदार कमलेश साहू को पूरी घटना बताई और पैसे सौंप दिए. थानेदार साहू ने उनकी ईमानदारी की तारीफ की और कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं.

रीवा में एक ऑटो चालक ने ईमानदारी की अनोखी मिसाल पेश की है. गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले एहसान खान ने अपनी ऑटो में छूटे 27,500 रुपये पुलिस को सौंप दिए. उनका कहना था कि ये पैसा किसी जरूरतमंद का हो सकता है... इसलिए इसे सही हाथों तक पहुंचाना जरूरी है. दरअसल, रीवा शहर के बिछिया मोहल्ले में रहने वाले एहसान खान ऑटो चलाकर अपने परिवार का खर्चा चलाते हैं. घर की हालत ठीक नहीं है. बड़ी मुश्किल से दो वक्त का खाना जुटता है. एक दिन एहसान ऑटो लेकर सवारियां ढोने निकले. उनके ऑटो में कुछ सवारियां बैठीं और उन्होंने उन्हें नए बस स्टैंड तक छोड़ा.

सवारियां उतरने के बाद एहसान ने देखा कि उनकी ऑटो गंदी हो गई है. वह सफाई करने लगे. इसी दौरान पिछली सीट पर उन्हें 500-500 के नोटों की गड्डी मिली. उन्होंने नोट गिने तो कुल 27,500 रुपये थे.

पहले की मालिक को ढूंढने की कोशिश

एहसान ने सबसे पहले उन सवारियों को ढूंढने की कोशिश की जो उनकी ऑटो में बैठी थीं. लेकिन उन्हें कोई नजर नहीं आया. इसके बाद एहसान सीधे अपने घर पहुंचे और अपनी मां, पिता और बहन को इस बारे में बताया.

माता-पिता ने दी नेक सलाह

घर पर जब एहसान ने यह बात बताई तो उनके माता-पिता ने कहा कि ये पैसा किसी जरूरतमंद का होगा. न जाने यह किसकी मजबूरी का हिस्सा हो. हो सकता है कि यह किसी के इलाज या किसी जरूरी काम के लिए हो. इसे फौरन पुलिस को सौंप दो ताकि ये सही इंसान तक पहुंचे.

ऑटोवाले ने पुलिस को जाकर सौंपा पैसा

SHO कमलेश साहू ने कहा कि

❝ आजकल इतनी ईमानदारी कम देखने को मिलती है. मैं अपने उच्च अधिकारियों से कहकर एहसान को सम्मानित कराने की सिफारिश करूंगा. ❞

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jan 2025 By दैनिक जागरण

गरीब ऑटोवाले की अनोखी ईमानदारी ! रिक्शे में छूटी 500 के नोटों की गड्डी, रखने से किया इनकार

Rewa, MP

रीवा में एक ऑटो चालक ने ईमानदारी की अनोखी मिसाल पेश की है. गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले एहसान खान ने अपनी ऑटो में छूटे 27,500 रुपये पुलिस को सौंप दिए. उनका कहना था कि ये पैसा किसी जरूरतमंद का हो सकता है... इसलिए इसे सही हाथों तक पहुंचाना जरूरी है. दरअसल, रीवा शहर के बिछिया मोहल्ले में रहने वाले एहसान खान ऑटो चलाकर अपने परिवार का खर्चा चलाते हैं. घर की हालत ठीक नहीं है. बड़ी मुश्किल से दो वक्त का खाना जुटता है. एक दिन एहसान ऑटो लेकर सवारियां ढोने निकले. उनके ऑटो में कुछ सवारियां बैठीं और उन्होंने उन्हें नए बस स्टैंड तक छोड़ा.

सवारियां उतरने के बाद एहसान ने देखा कि उनकी ऑटो गंदी हो गई है. वह सफाई करने लगे. इसी दौरान पिछली सीट पर उन्हें 500-500 के नोटों की गड्डी मिली. उन्होंने नोट गिने तो कुल 27,500 रुपये थे.

पहले की मालिक को ढूंढने की कोशिश

एहसान ने सबसे पहले उन सवारियों को ढूंढने की कोशिश की जो उनकी ऑटो में बैठी थीं. लेकिन उन्हें कोई नजर नहीं आया. इसके बाद एहसान सीधे अपने घर पहुंचे और अपनी मां, पिता और बहन को इस बारे में बताया.

माता-पिता ने दी नेक सलाह

घर पर जब एहसान ने यह बात बताई तो उनके माता-पिता ने कहा कि ये पैसा किसी जरूरतमंद का होगा. न जाने यह किसकी मजबूरी का हिस्सा हो. हो सकता है कि यह किसी के इलाज या किसी जरूरी काम के लिए हो. इसे फौरन पुलिस को सौंप दो ताकि ये सही इंसान तक पहुंचे.

ऑटोवाले ने पुलिस को जाकर सौंपा पैसा

मां और बहन के साथ एहसान रीवा के सिविल लाइन थाने पहुंचे. वहां उन्होंने थानेदार कमलेश साहू को पूरी घटना बताई और पैसे सौंप दिए. थानेदार साहू ने उनकी ईमानदारी की तारीफ की और कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं.

SHO कमलेश साहू ने कहा कि

❝ आजकल इतनी ईमानदारी कम देखने को मिलती है. मैं अपने उच्च अधिकारियों से कहकर एहसान को सम्मानित कराने की सिफारिश करूंगा. ❞

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-unique-honesty-of-the-poor-auto-driver-refused-to/article-8402

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.