उज्जैन में बाबा महाकाल की अनूठी बारात, भक्तों ने गिफ्ट की बुलेट और कई इलेक्ट्रॉनिक सामग्री

Ujjain, MP

भगवान महाकाल की बारात उज्जैन की गलियों में निकली तो भक्त झूम उठे. दूल्हे के रूप में बाबा महाकाल पर सभी की नजरें टिकी रहीं.

महाशिवरात्रि के बाद बाबा महाकाल का भव्य विवाह समारोह संपन्न होने के बाद पूरे नगर में भव्य बारात निकाली गई. इस विशेष आयोजन में श्रद्धालु भूत-पिशाच का रूप धारण कर नाचते-गाते नजर आए. वहीं, रिसेप्शन समारोह में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद लेकर उन्हें बुलेट बाइक, एसी, फ्रिज सहित कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपहार अर्पित किए. हजारों भक्तों ने इस अनोखे आयोजन में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और भंडारे का आनंद उठाया.

भूत-पिशाच बने श्रद्धालु, डीजे की धुन पर झूमे

भगवान शिव के विवाह की रस्में आम शादी की तरह पूरी की गईं. विवाह की विशेष पत्रिका प्रकाशित कर पीले चावल के साथ लोगों को निमंत्रण दिया गया. 33 करोड़ देवी-देवताओं, गणेशजी एवं समस्त शिव परिवार को इस आयोजन का साक्षी बनाया गया. हल्दी, मेहंदी और महिला संगीत जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया. बाबा महाकाल की बारात जब नगर कोट से निकली तो माहौल भक्तिमय हो गया. ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते रहे. कुछ श्रद्धालु भूत-पिशाच का रूप धरकर बारात में सम्मिलित हुए.

Mahakal unique wedding
बाबा महाकाल के नगर भोज में उमड़े भक्त 
Mahakal unique wedding
भव्य रिसेप्शन में उमड़ा भक्तों का सैलाब 
 
भव्य रिसेप्शन में उमड़ा भक्तों का सैलाब

बारात के बाद शिप्रा नदी के तट पर रिसेप्शन समारोह आयोजित किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. भोजन के साथ पानी-पताशी और पान का भी विशेष प्रबंध किया गया. मंच पर दूल्हे के रूप में भगवान महाकाल और दुल्हन बनी माता पार्वती को श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से निहारा और आशीर्वाद लिया. यह भव्य आयोजन महाकाल शयन आरती परिवार द्वारा पिछले 25 वर्षों से किया जा रहा है. हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं ने इस भव्य आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Mar 2025 By दैनिक जागरण

उज्जैन में बाबा महाकाल की अनूठी बारात, भक्तों ने गिफ्ट की बुलेट और कई इलेक्ट्रॉनिक सामग्री

Ujjain, MP

महाशिवरात्रि के बाद बाबा महाकाल का भव्य विवाह समारोह संपन्न होने के बाद पूरे नगर में भव्य बारात निकाली गई. इस विशेष आयोजन में श्रद्धालु भूत-पिशाच का रूप धारण कर नाचते-गाते नजर आए. वहीं, रिसेप्शन समारोह में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद लेकर उन्हें बुलेट बाइक, एसी, फ्रिज सहित कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपहार अर्पित किए. हजारों भक्तों ने इस अनोखे आयोजन में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और भंडारे का आनंद उठाया.

भूत-पिशाच बने श्रद्धालु, डीजे की धुन पर झूमे

भगवान शिव के विवाह की रस्में आम शादी की तरह पूरी की गईं. विवाह की विशेष पत्रिका प्रकाशित कर पीले चावल के साथ लोगों को निमंत्रण दिया गया. 33 करोड़ देवी-देवताओं, गणेशजी एवं समस्त शिव परिवार को इस आयोजन का साक्षी बनाया गया. हल्दी, मेहंदी और महिला संगीत जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया. बाबा महाकाल की बारात जब नगर कोट से निकली तो माहौल भक्तिमय हो गया. ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते रहे. कुछ श्रद्धालु भूत-पिशाच का रूप धरकर बारात में सम्मिलित हुए.

Mahakal unique wedding
बाबा महाकाल के नगर भोज में उमड़े भक्त 
Mahakal unique wedding
भव्य रिसेप्शन में उमड़ा भक्तों का सैलाब 
 
भव्य रिसेप्शन में उमड़ा भक्तों का सैलाब

बारात के बाद शिप्रा नदी के तट पर रिसेप्शन समारोह आयोजित किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. भोजन के साथ पानी-पताशी और पान का भी विशेष प्रबंध किया गया. मंच पर दूल्हे के रूप में भगवान महाकाल और दुल्हन बनी माता पार्वती को श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से निहारा और आशीर्वाद लिया. यह भव्य आयोजन महाकाल शयन आरती परिवार द्वारा पिछले 25 वर्षों से किया जा रहा है. हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं ने इस भव्य आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-unique-procession-of-baba-mahakal-in-ujjain-gifted-bullets/article-12891

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.