प्रयागराज जा रही गाड़ियां रीवा में रोकी गईं, सीएम ने कहा- हम सारी व्यवस्था कर रहे

Rewa, MP

चाकघाट होते हुए प्रयागराज महाकुंभ जा रही गाड़ियों को मध्य प्रदेश में ही रोक दिया गया है। इसकी वजह से चाकघाट में हजारों गाड़ियां खड़ी हो गई हैं। प्रशासन की टीम लगातार वहां मौजूद है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रशासन की तरफ से सारी व्यवस्था की जा रही है। उनके निर्देशों का वहां पालन करें।

महाकुंभ में भगदड़ के श्रद्धालुओं की सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश की तरफ से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। एहतियात के तौर पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं के प्रवेश को रोका गया। मध्य प्रदेश के रीवा जिले का चाकघाट प्रयागराज से लगता है। यहां पर महाकुंभ में जा रही गाड़ियों को रोक दिया गया है।

बॉर्डर पर वाहनों की कतार

गाड़ी रोके जाने के बाद चाकघाट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। गाड़ियां हाईवे किनारे खड़ी हैं। वहीं, श्रद्धालु फुटपाथ पर बैठ गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां हजारों गाड़ियां खड़ी हो गई हैं। वहीं, स्थानीय प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं का ख्याल रखा जा रहा है। चाकघाट सोहागी हाईवे के बीच हजारों की संख्या फोर व्हीलर वाहन, बस सर्विस अन्य संसाधन प्रयागराज जाने के लिए कई-कई घंटे से खड़े हैं। जानकारी नहीं होने की वजह से गाड़ियों की भीड़ बढ़ती जा रही है।

सीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्था

वहीं, सीएम मोहन यादव ने इसे लेकर एक्स पर लिखा है कि आज मौनी अमावस्या के महापर्व पर तीर्थराज प्रयाग में देश-विदेश से पधारे करोड़ों श्रद्धालु पवित्र स्नान करने पहुंच रहे हैं। स्नान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए रीवा जिले अंतर्गत मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश की सीमा पर श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज में भीड़ अधिक होने के कारण आज रीवा जिले के चाकघाट थाना अंतर्गत सीमा पर हजारों श्रद्धालुओं के वाहन सीमा पर रुके हुए हैं। हमारे पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, जो वहां सभी श्रद्धालुओं के खाने-पीने से लेकर ठहरने की समुचित व्यवस्था का ध्यान रख रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए डॉक्टरों की टीम को भी मौके पर उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने आगे लिखा कि मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें एवं संयम बनाए रखें।

रात से ही बनी है ऐसी स्थिति

रीवा एसपी विवेक सिंह ने खुद मोर्चा संभाल लिया और आधी रात को खुद सीमा पर मौजूद हो गए। मीडिया से बातचीत करते हुए रीवा एसपी विवेक सिंह ने कहा है कि श्रद्धालुओं को कोई समस्या ना हो और असुविधा से बचाया जा सके इसको लेकर पुलिस मौजूद है। संख्या लगातार बढ़ रही थी रात में लोगों की भीड़ बढ़ सकती है, इस लिए उन्होंने खुद मोर्चा संभाल लिया है ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2025 By दैनिक जागरण

प्रयागराज जा रही गाड़ियां रीवा में रोकी गईं, सीएम ने कहा- हम सारी व्यवस्था कर रहे

Rewa, MP

महाकुंभ में भगदड़ के श्रद्धालुओं की सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश की तरफ से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। एहतियात के तौर पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं के प्रवेश को रोका गया। मध्य प्रदेश के रीवा जिले का चाकघाट प्रयागराज से लगता है। यहां पर महाकुंभ में जा रही गाड़ियों को रोक दिया गया है।

बॉर्डर पर वाहनों की कतार

गाड़ी रोके जाने के बाद चाकघाट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। गाड़ियां हाईवे किनारे खड़ी हैं। वहीं, श्रद्धालु फुटपाथ पर बैठ गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां हजारों गाड़ियां खड़ी हो गई हैं। वहीं, स्थानीय प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं का ख्याल रखा जा रहा है। चाकघाट सोहागी हाईवे के बीच हजारों की संख्या फोर व्हीलर वाहन, बस सर्विस अन्य संसाधन प्रयागराज जाने के लिए कई-कई घंटे से खड़े हैं। जानकारी नहीं होने की वजह से गाड़ियों की भीड़ बढ़ती जा रही है।

सीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्था

वहीं, सीएम मोहन यादव ने इसे लेकर एक्स पर लिखा है कि आज मौनी अमावस्या के महापर्व पर तीर्थराज प्रयाग में देश-विदेश से पधारे करोड़ों श्रद्धालु पवित्र स्नान करने पहुंच रहे हैं। स्नान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए रीवा जिले अंतर्गत मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश की सीमा पर श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज में भीड़ अधिक होने के कारण आज रीवा जिले के चाकघाट थाना अंतर्गत सीमा पर हजारों श्रद्धालुओं के वाहन सीमा पर रुके हुए हैं। हमारे पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, जो वहां सभी श्रद्धालुओं के खाने-पीने से लेकर ठहरने की समुचित व्यवस्था का ध्यान रख रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए डॉक्टरों की टीम को भी मौके पर उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने आगे लिखा कि मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें एवं संयम बनाए रखें।

रात से ही बनी है ऐसी स्थिति

रीवा एसपी विवेक सिंह ने खुद मोर्चा संभाल लिया और आधी रात को खुद सीमा पर मौजूद हो गए। मीडिया से बातचीत करते हुए रीवा एसपी विवेक सिंह ने कहा है कि श्रद्धालुओं को कोई समस्या ना हो और असुविधा से बचाया जा सके इसको लेकर पुलिस मौजूद है। संख्या लगातार बढ़ रही थी रात में लोगों की भीड़ बढ़ सकती है, इस लिए उन्होंने खुद मोर्चा संभाल लिया है ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-vehicles-going-to-prayagraj-were-stopped-in-rewa-the/article-8884

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.