- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, पिता को पीटकर अधमरा किया: पीड़िता ने कहा- सरपंच के संरक्षण में
स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, पिता को पीटकर अधमरा किया: पीड़िता ने कहा- सरपंच के संरक्षण में बच रहे आरोपी
Shivpuri, MP
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्क भडौता गांव में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और हिंसा की गंभीर घटना सामने आई है।
स्कूल से लौटते समय एक युवक ने छात्रा से जबरदस्ती और अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर जब पीड़िता के पिता मौके पर पहुंचे, तो उन्हें बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया गया।
पीड़िता ने पुलिस कार्यवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि आरोपियों को गांव के सरपंच का संरक्षण प्राप्त है, जिससे उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला।
घटना का विवरण: छेड़छाड़, फिर मारपीट की वीभत्स वारदात
पीड़िता ने बताया कि 26 जुलाई को जब वह स्कूल से लौट रही थी, तभी गांव का युवक रास्ते में साइकिल अड़ा कर उसे रोका और अश्लील हरकतें करते हुए झाड़ियों की ओर खींचने की कोशिश करने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर उसके पिता मौके पर पहुंचे, लेकिन जल्द ही आरोपी के परिजन भी वहां पहुंचे और लाठियों से हमला कर दिया।
पिटाई इतनी बेरहम थी कि पीड़िता के अनुसार,
“मेरे पापा के दोनों हाथ और दोनों पैर तोड़ दिए गए। आरोपी उन्हें मरा हुआ समझकर छोड़कर भाग गए।”
पिता का इलाज जारी, परिवार पर टूटा संकट
घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घर में वही एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। खेत-मजदूरी कर पूरे परिवार का पालन कर रहे पिता के इस हालात के बाद पूरा परिवार आर्थिक व मानसिक संकट में डूबा हुआ है।
पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप
पीड़िता का कहना है कि कोलारस थाना पुलिस ने सिर्फ सामान्य मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है, जबकि घटना बहुत गंभीर थी। एफआईआर में जानबूझकर कई आरोपियों के नाम हटा दिए गए। छात्रा का आरोप है कि
“गांव के सरपंच शिव सिंह गुर्जर इन आरोपियों को बचा रहे हैं, इसलिए पुलिस भी निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही।”
आत्महत्या की चेतावनी
एसपी कार्यालय में सौंपे गए आवेदन में पीड़िता ने साफ तौर पर लिखा है कि अगर न्याय नहीं मिला,
“तो मैं अपनी मां और बहनों के साथ आत्महत्या कर लूंगी। हमारी मौत का जिम्मेदार आरोपी, सरपंच और लापरवाह पुलिस अधिकारी होंगे।”
अब तक दर्ज आरोपियों के नाम
इस मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत रघुराज लोधी, बिन्दराज लोधी, खैरु लोधी, सरवन लोधी और हल्के लोधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि पीड़िता का कहना है कि मुख्य आरोपी और अन्य दोषियों को बचाया जा रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए