पत्नी की बेवफाई से टूट गया पति: सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, कहा- 'मेरी मौत के जिम्मेदार तीन लोग'

Ujjain, MP

उज्जैन में एक दर्दनाक आत्महत्या की घटना सामने आई है, जहां एक 38 वर्षीय ट्रक ड्राइवर तनवीर ने अपनी ही पत्नी की कथित बेवफाई से आहत होकर फांसी लगाकर जान दे दी।

मरने से पहले तनवीर ने दो वीडियो रिकॉर्ड किए और अहमदाबाद में रहने वाली अपनी बहन रिजवाना को भेजे। इन वीडियो में उसने अपनी पत्नी तंजिला, सास शकीला और पत्नी के दोस्त सोनू शफीक कुरैशी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

तनवीर ने वीडियो में कहा, “मुझे इन लोगों ने इतना तोड़ दिया कि जीने की इच्छा ही खत्म हो गई। इन लोगों ने मेरे बच्चों को मुझसे दूर कर दिया और उनके दिल में मेरे लिए नफरत भर दी।” तनवीर ने यह भी कहा कि इन तीनों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

वीडियो मिलने के बाद जब रिजवाना ने अपने दूसरे भाई कादिर को इंदौर में सूचना दी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कादिर ने जब तनवीर को फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। शाम को जब वह तनवीर के घर पहुंचा, तो उसे फंदे से लटका पाया।

चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और वीडियो की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तनवीर और तंजिला की शादी 14 साल पहले हुई थी। उनके चार बच्चे हैं — तीन बेटियां और एक बेटा। बताया जा रहा है कि करीब सात साल पहले पत्नी के अफेयर की बात सामने आने के बाद दोनों के संबंधों में खटास आ गई थी, जो समय के साथ गहराती चली गई।

तनवीर के परिजन और रिश्तेदारों का कहना है कि वह लंबे समय से तनाव में था, लेकिन उसने कभी इतना बड़ा कदम उठाने का संकेत नहीं दिया था। अब परिजन सिर्फ यही चाहते हैं कि जिसे उसने अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है, उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा मिले।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पत्नी की बेवफाई से टूट गया पति: सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, कहा- 'मेरी मौत के जिम्मेदार तीन लोग'

Ujjain, MP

मरने से पहले तनवीर ने दो वीडियो रिकॉर्ड किए और अहमदाबाद में रहने वाली अपनी बहन रिजवाना को भेजे। इन वीडियो में उसने अपनी पत्नी तंजिला, सास शकीला और पत्नी के दोस्त सोनू शफीक कुरैशी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

तनवीर ने वीडियो में कहा, “मुझे इन लोगों ने इतना तोड़ दिया कि जीने की इच्छा ही खत्म हो गई। इन लोगों ने मेरे बच्चों को मुझसे दूर कर दिया और उनके दिल में मेरे लिए नफरत भर दी।” तनवीर ने यह भी कहा कि इन तीनों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

वीडियो मिलने के बाद जब रिजवाना ने अपने दूसरे भाई कादिर को इंदौर में सूचना दी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कादिर ने जब तनवीर को फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। शाम को जब वह तनवीर के घर पहुंचा, तो उसे फंदे से लटका पाया।

चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और वीडियो की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तनवीर और तंजिला की शादी 14 साल पहले हुई थी। उनके चार बच्चे हैं — तीन बेटियां और एक बेटा। बताया जा रहा है कि करीब सात साल पहले पत्नी के अफेयर की बात सामने आने के बाद दोनों के संबंधों में खटास आ गई थी, जो समय के साथ गहराती चली गई।

तनवीर के परिजन और रिश्तेदारों का कहना है कि वह लंबे समय से तनाव में था, लेकिन उसने कभी इतना बड़ा कदम उठाने का संकेत नहीं दिया था। अब परिजन सिर्फ यही चाहते हैं कि जिसे उसने अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है, उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा मिले।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-video-made-before-tanveer-suicide-broke-due-to-infidelity/article-27732

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.