- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP : मानसून की वापसी से पहले मौसम का बदला मिजाज
MP : मानसून की वापसी से पहले मौसम का बदला मिजाज
Bhopal, MP
मध्यप्रदेश में मानसून की वापसी से पहले एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। भोपाल मौसम केंद्र ने अगले दो दिनों के लिए कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 15 सितंबर को इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी जिलों में जमकर बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में अगले 24 घंटों में ढाई से साढ़े चार इंच तक वर्षा दर्ज हो सकती है। वहीं ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बारिश बंगाल की खाड़ी से बने लो-प्रेशर एरिया की सक्रियता का नतीजा है, जिससे कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और तेज बरसात हो रही है। भोपाल मौसम केंद्र ने नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
अनुमान है कि यह बरसात का दौर कुछ दिनों तक जारी रहेगा, जिसके बाद धीरे-धीरे प्रदेश में मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए