नौतपा में गर्मी गायब, आंधी-बारिश से मौसम सुहाना, खजुराहो में ही दिखी तपिश

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत परंपरागत भीषण गर्मी की बजाय आंधी और बारिश के साथ हुई है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। इस बदलाव से दिन का तापमान काफी नीचे आ गया। केवल खजुराहो ऐसा एकमात्र स्थान रहा जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

 कई जिलों में बारिश और आंधी का असर

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, श्योपुर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, सागर, सतना, मऊगंज, रीवा, मैहर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, आगर-मालवा, अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की रफ्तार

छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी चलने की संभावना है, जिसकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इन इलाकों में पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

 तापमान में गिरावट, पचमढ़ी सबसे ठंडा

प्रदेश के कई शहरों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान सबसे कम 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा मलाजखंड में 30.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 31 डिग्री, बैतूल में 31.5 डिग्री और सिवनी में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके विपरीत, खजुराहो में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा, जो इस समय प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

28 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 28 मई तक प्रदेशभर में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम के इस बदलाव से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों और प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2025 By दैनिक जागरण

नौतपा में गर्मी गायब, आंधी-बारिश से मौसम सुहाना, खजुराहो में ही दिखी तपिश

BHOPAL, MP

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। इस बदलाव से दिन का तापमान काफी नीचे आ गया। केवल खजुराहो ऐसा एकमात्र स्थान रहा जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

 कई जिलों में बारिश और आंधी का असर

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, श्योपुर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, सागर, सतना, मऊगंज, रीवा, मैहर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, आगर-मालवा, अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है हवाओं की रफ्तार

छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी चलने की संभावना है, जिसकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इन इलाकों में पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

 तापमान में गिरावट, पचमढ़ी सबसे ठंडा

प्रदेश के कई शहरों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। पचमढ़ी में दिन का तापमान सबसे कम 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा मलाजखंड में 30.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 31 डिग्री, बैतूल में 31.5 डिग्री और सिवनी में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके विपरीत, खजुराहो में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा, जो इस समय प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

28 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 28 मई तक प्रदेशभर में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम के इस बदलाव से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों और प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-weather-was-seen-in-suhana-khajuraho-due-to-the/article-22185

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.