पत्नी बना रही थी नाश्ता तभी पति के कमरे से गोली चलने की आई आवाज, जाकर देखा तो फटी रह गई आंखे

Gwalior, MP

ग्वालियर में आर्मी का जवान 2 साल पहले अपनी सर्विस से रिटायर होकर घर आया। रिटायरमेंट के मिले पैसों से खुद का मैरिज गार्डन चलाना शुरू किया। इसके बाद ऐसा क्या हुआ कि एक सुबह चाय पीते-पीते अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। शव की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

आधुनिक दौर में लोगों के जीवन में तनाव इस कदर हावी हो गया है कि उनको अपना जीवन ही भारी लगने लगता है। उस पर भी कई बार ऐसा हो जाता है कि हम अपने मन की उलझन दूसरों से बता ही नहीं पाते हैं। इन सब बातों के चलते व्यक्ति ऐसा खौफनाक कदम उठा लेता है जो परिवार को सिर्फ दर्द दे जाती है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से सामने आया।

जिले के मुरार थाना क्षेत्र के बड़गांव में रहने वाले सेना के एक रिटायर्ड फौजी और मैरिज गार्डन संचालक ने आत्मघाती कदम उठाया है। रिटायर जवान अपने रूम में बैठकर चाय पी रहा था। घर के लोग अपने अलग-अलग काम में व्यस्त थे। तभी अचानक संचालक को क्या हुआ उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाई और खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर दी। गोली की आवाज सुन घरवाले रूम में पहुंचे तो नजारा देख पैरो तले जमीन खिसक गई। मौके पर चीख पुकार मच गई।

क्या बोली पुलिस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उमेश पुत्र प्रेम सिंह यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की स्थिति को देखकर लगता है कि उमेश ने जबड़े पर बंदूक की नली लगाकर पैर से ट्रिगर को दबाया है। इसकी वजह से सिर का कुछ हिस्सा छत से चिपका मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन सुसाइड नोट अभी नहीं मिला है। फिर भी पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पत्नी बना रही थी नाश्ता तभी आई गोली की आवाज

बताया जा रहा है कि उमेश गुरुवार की सुबह अपने कमरे चाय पी रहे थे। वहीं, उनकी पत्नी बच्चों के लिए किचन में नाश्ता बना रही थी जबकि परिवार के अन्य लोग अपने अपने कामों में व्यस्त थे। किसी कोई अंदाजा नहीं था कि कुछ ऐसा होने वाला है। सभी लोग अपने में व्यस्त थे कि तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। गन शॉट सुनकर सभी लोग कमरे की ओर दौड़े। कमरे जाकर देखा तो पूरे कमरे में खून बिखरा पड़ा था। जब उमेश की नब्ज को देखा गया तो वह मृत हो गया था।

बताया जा रहा है कि उमेश सेना में सिपाही के पद पर से 2 साल पहले ही रिटायर्ड हुए थे। इसके बाद उन्होंने घर आकर अपनी जमीन पर मैरिज गार्डन का संचालन करने लगे। जिस बंदूक से गोली चली वो भी उन्हीं के नाम पर है। फोरेंसिक एक्सपर्ट पूरी जानकारी ली है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान भी उमेश कमरे में अकेले थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jan 2025 By दैनिक जागरण

पत्नी बना रही थी नाश्ता तभी पति के कमरे से गोली चलने की आई आवाज, जाकर देखा तो फटी रह गई आंखे

Gwalior, MP

आधुनिक दौर में लोगों के जीवन में तनाव इस कदर हावी हो गया है कि उनको अपना जीवन ही भारी लगने लगता है। उस पर भी कई बार ऐसा हो जाता है कि हम अपने मन की उलझन दूसरों से बता ही नहीं पाते हैं। इन सब बातों के चलते व्यक्ति ऐसा खौफनाक कदम उठा लेता है जो परिवार को सिर्फ दर्द दे जाती है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से सामने आया।

जिले के मुरार थाना क्षेत्र के बड़गांव में रहने वाले सेना के एक रिटायर्ड फौजी और मैरिज गार्डन संचालक ने आत्मघाती कदम उठाया है। रिटायर जवान अपने रूम में बैठकर चाय पी रहा था। घर के लोग अपने अलग-अलग काम में व्यस्त थे। तभी अचानक संचालक को क्या हुआ उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाई और खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर दी। गोली की आवाज सुन घरवाले रूम में पहुंचे तो नजारा देख पैरो तले जमीन खिसक गई। मौके पर चीख पुकार मच गई।

क्या बोली पुलिस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उमेश पुत्र प्रेम सिंह यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की स्थिति को देखकर लगता है कि उमेश ने जबड़े पर बंदूक की नली लगाकर पैर से ट्रिगर को दबाया है। इसकी वजह से सिर का कुछ हिस्सा छत से चिपका मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन सुसाइड नोट अभी नहीं मिला है। फिर भी पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पत्नी बना रही थी नाश्ता तभी आई गोली की आवाज

बताया जा रहा है कि उमेश गुरुवार की सुबह अपने कमरे चाय पी रहे थे। वहीं, उनकी पत्नी बच्चों के लिए किचन में नाश्ता बना रही थी जबकि परिवार के अन्य लोग अपने अपने कामों में व्यस्त थे। किसी कोई अंदाजा नहीं था कि कुछ ऐसा होने वाला है। सभी लोग अपने में व्यस्त थे कि तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। गन शॉट सुनकर सभी लोग कमरे की ओर दौड़े। कमरे जाकर देखा तो पूरे कमरे में खून बिखरा पड़ा था। जब उमेश की नब्ज को देखा गया तो वह मृत हो गया था।

बताया जा रहा है कि उमेश सेना में सिपाही के पद पर से 2 साल पहले ही रिटायर्ड हुए थे। इसके बाद उन्होंने घर आकर अपनी जमीन पर मैरिज गार्डन का संचालन करने लगे। जिस बंदूक से गोली चली वो भी उन्हीं के नाम पर है। फोरेंसिक एक्सपर्ट पूरी जानकारी ली है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान भी उमेश कमरे में अकेले थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-wife-was-preparing-breakfast-when-she-heard-the-sound/article-8344

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.