- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर की आत्महत्या, ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप
युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर की आत्महत्या, ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप
Shivpuri, MP
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पोहरी थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय बीनू यादव का शव मंगलवार को पानी से भरे क्रेशर गड्ढे में मिला।
बीनू ने मौत से पहले इंस्टाग्राम पर कई वीडियो बनाकर अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उन्होंने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है तथा उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।
शादी और तनाव की कहानी
करीब पांच साल पहले बीनू की शादी राजस्थान के कस्बा थाना निवासी प्रशांत यादव से हुई थी। उनका एक तीन साल का बेटा है, जिसे ससुराल वाले अपने पास रखे हुए थे। बताया जाता है कि इसी वजह से बीनू लंबे समय से दुखी रहती थी।
परिजनों ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप
मृतका के भाई सत्यवीर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि बीनू को ससुराल पक्ष दहेज को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। 29 जुलाई को उसे घर से निकाल दिया गया था, जिसके बाद वह मायके में रह रही थी।
लापता होने के 24 घंटे बाद मिली लाश
सोमवार सुबह अचानक बीनू मायके से लापता हो गई थी। जब काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच बीनू का इंस्टाग्राम अकाउंट चेक करने पर उसमें आत्महत्या संबंधी वीडियो मिले। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर मंगलवार को उसका शव बरामद किया।
इंस्टाग्राम वीडियो में दर्ज किए अंतिम शब्द
बीनू ने मौत से पहले 3-4 इंस्टाग्राम रील बनाई थीं। इसमें उसने साफ तौर पर अपने पति प्रशांत यादव, ससुर, सास, ननद और देवरों के नाम लेते हुए उन्हें मौत का जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में वह कहती है –
“मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, मुझे जीने लायक नहीं छोड़ा, मुझे सुसाइड के लिए मजबूर किया।”
बेटे के नाम छोड़ा भावुक संदेश
वीडियो में बीनू अपने तीन साल के बेटे को लेकर भावुक हो गई। उसने कहा –
“बेटे के बिना बहुत बुरा लगता है। तेरी मम्मा हार गई बेटा, दुनिया वालों ने हमें अलग कर दिया। मेरा बेटा नाना-नानी और छोटे मामा के पास रहेगा, बहुत प्यार करना।”
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार शुरू कर दिया है। मामले की जांच जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए