अशोकनगर में बाइक से गिरने पर महिला की मौत: बेटे के साथ रिश्तेदार के घर जा रही थी

Ashoknagar, MP

गुना जिले की रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला की बाइक से गिरने के बाद मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ रिश्तेदार के घर जा रही थी, तभी रास्ते में संतुलन बिगड़ने से वह बाइक से उछलकर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी हालत नाजुक हो चुकी थी। जिला अस्पताल के गेट पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

रिश्तेदारी में जा रही थी महिला

मृतका की पहचान इंद्र बाई अहिरवार (50 वर्ष) निवासी कोलूआ गांव, जिला गुना के रूप में हुई है। रविवार को वह अपने बेटे गोलू अहिरवार के साथ पनवाड़ी गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थीं। रास्ते में जब उनकी बाइक आमखेड़ा गांव के पास पहुंची, तभी बाइक अचानक उछल गई और इंद्र बाई संतुलन खो बैठीं, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद परिवार वालों ने स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन की व्यवस्था की और इंद्र बाई को अशोकनगर जिला अस्पताल ले जाने लगे। परिजनों के मुताबिक, जब तक वे अस्पताल पहुंचे, तब तक इंद्र बाई की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। अस्पताल के गेट तक उनकी सांसें चल रही थीं, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अंतिम संस्कार आज

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सोमवार को अशोकनगर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अशोकनगर में बाइक से गिरने पर महिला की मौत: बेटे के साथ रिश्तेदार के घर जा रही थी

Ashoknagar, MP

रिश्तेदारी में जा रही थी महिला

मृतका की पहचान इंद्र बाई अहिरवार (50 वर्ष) निवासी कोलूआ गांव, जिला गुना के रूप में हुई है। रविवार को वह अपने बेटे गोलू अहिरवार के साथ पनवाड़ी गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थीं। रास्ते में जब उनकी बाइक आमखेड़ा गांव के पास पहुंची, तभी बाइक अचानक उछल गई और इंद्र बाई संतुलन खो बैठीं, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद परिवार वालों ने स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन की व्यवस्था की और इंद्र बाई को अशोकनगर जिला अस्पताल ले जाने लगे। परिजनों के मुताबिक, जब तक वे अस्पताल पहुंचे, तब तक इंद्र बाई की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। अस्पताल के गेट तक उनकी सांसें चल रही थीं, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अंतिम संस्कार आज

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सोमवार को अशोकनगर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-woman-was-going-to-the-relatives-house-with-the/article-26032

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.