चोर का गजब कारनामा, जहां गया चोरी करने वहीं छोड़ आया दहेज की बाइक

Gwalior, MP

पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात और कैश की चोरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

जिले के सोढाकुंआ इलाके में चोरी कर फरार हुए दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कैश और करीब सवा दो लाख रुपए का सामान बरामद हुआ है. तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश में जुटी हुई है. आरोपी मां, बेटी और बेटे पर हमला कर फरार हो गए थे. हालांकि अपनी बाइक वहीं छोड़ आए थे.

आरोपी ससुराल में मिली मोटरसाइकिल छोड़कर हुए फरार

ग्वालियर थाने के सोढाकुंआ इलाके में रहने वाले व्यापारी के घर 18 मार्च को चोरी हुई थी. यह चोरी उस समय हुई जब मां बेटे संग बेटी को लाने रेलवे स्टेशन गई हुई थी. जब वह लौटी तो उसे घर के ताले टूटे मिले. अंदर पहुंचने पर आरोपी वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए. जब चोरों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने ताले और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया. काफी देर तक झूमाझटकी के बाद आरोपी बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए. गिरफ्तार आरोपी आरिफ खान को गाड़ी दहेज में मिली थी.

दो बदमाश गिरफ्तार, सामान जब्त

ग्वालियर एएसपी सुमन गुर्जर ने कहा, "फरियादी नीतू की शिकायत पर ग्वालियर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल के आधार पर दो बदमाश आरिफ खान और फारूख खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने चांदी के कुछ जेवरात बरामद किए हैं. बाकी के जेवरात फरार आरोपी शाकिर खान के पास मौजूद है. उसकी गिरफ्तारी के बाद बाकी के जेवरात और कैश बरामद किया जाएगा."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Mar 2025 By दैनिक जागरण

चोर का गजब कारनामा, जहां गया चोरी करने वहीं छोड़ आया दहेज की बाइक

Gwalior, MP

जिले के सोढाकुंआ इलाके में चोरी कर फरार हुए दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कैश और करीब सवा दो लाख रुपए का सामान बरामद हुआ है. तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश में जुटी हुई है. आरोपी मां, बेटी और बेटे पर हमला कर फरार हो गए थे. हालांकि अपनी बाइक वहीं छोड़ आए थे.

आरोपी ससुराल में मिली मोटरसाइकिल छोड़कर हुए फरार

ग्वालियर थाने के सोढाकुंआ इलाके में रहने वाले व्यापारी के घर 18 मार्च को चोरी हुई थी. यह चोरी उस समय हुई जब मां बेटे संग बेटी को लाने रेलवे स्टेशन गई हुई थी. जब वह लौटी तो उसे घर के ताले टूटे मिले. अंदर पहुंचने पर आरोपी वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए. जब चोरों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने ताले और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया. काफी देर तक झूमाझटकी के बाद आरोपी बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए. गिरफ्तार आरोपी आरिफ खान को गाड़ी दहेज में मिली थी.

दो बदमाश गिरफ्तार, सामान जब्त

ग्वालियर एएसपी सुमन गुर्जर ने कहा, "फरियादी नीतू की शिकायत पर ग्वालियर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल के आधार पर दो बदमाश आरिफ खान और फारूख खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने चांदी के कुछ जेवरात बरामद किए हैं. बाकी के जेवरात फरार आरोपी शाकिर खान के पास मौजूद है. उसकी गिरफ्तारी के बाद बाकी के जेवरात और कैश बरामद किया जाएगा."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-wonderful-act-of-the-thief-left-the-dowry-bike/article-15191

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.