- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ठेले वाले से युवक ने पूछा तरबूज का भाव, बगैर खरीदे जाने लगा तो दुकानदार ने चाकू से कर दिया हमला
ठेले वाले से युवक ने पूछा तरबूज का भाव, बगैर खरीदे जाने लगा तो दुकानदार ने चाकू से कर दिया हमला
Vidisha, MP
न्यू सब्जी मंडी में खरीदारी के लिए पहुंचे पीड़ित ने दुकानदार से तरबूज का भाव पूछा और आगे बढ़ गया. दुकानदार को यह पसंद नहीं आया. थोड़ी देर तक दोनों के बीच भाव को लेकर तकरार होता रहा और यह तनातनी इतनी बढ़ी कि ठेले वाले ने ग्राहक पर चाकू से हमला कर दिया.
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोमवार को न्यू सब्जी मंडी में खरीदारी करने गए एक व्यक्ति को एक दुकानदार से तरबूज का भाव करना महंगा पड़ गया. दुकानदार ने तरबूज का भाव करके तरबूज नहीं खरीदना इतना नागवार गुजरा कि उसने पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
बेटे के साथ न्यू सब्जी मंडी खरीदारी करने गया था पीड़ित हरनाम कुशवाहा
रिपोर्ट के मुताबिक सुभाष नगर गली नंबर-1 निवासी हरनाम कुशवाहा सोमवार को बेटे के साथ न्यू सब्जी मंडी सब्जी खरीदारी करने बस स्टैंड क्षेत्र पहुंचे थे. सब्जी मंडी में हरनाम कुशवाहा एक ठेले वाले से तरबूज का भाव पूछा, लेकिन तरबूज नहीं लिया. ठेले वाले यह अच्छा नहीं लगा और उसने आव न देखा ताव पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया.
गंभीर हालत में पीड़ित को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया
गौरतलब है पीड़ित हरनाम कुशवाहा को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां कैजुअल्टी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल स्थिति अब स्थिर है, लेकिन चाकू के हमले में घाव बड़ा होने के चलते सर्जरी करना पड़ेगा, जिसके लिए उन्हें सर्जरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए